सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Blast in 2 e-scooters while charging fire caused by short circuit in MP Chhatarpur news in hindi

एमपी में फिर चार्जिंग में लगी गाड़ी बनी आग का गोला: अब ई-स्कूटी की बैटरी फटी, धमाके से घर में लगी आग; अफरातफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
सार

छतरपुर के भेलसी गांव में चार्जिंग के दौरान ई-स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग फैलकर दूसरी स्कूटी और साइकिल तक पहुंची। मोहल्ले वालों ने काबू पाया, लेकिन तीनों वाहन जलकर राख हो गए।

Blast in 2 e-scooters while charging fire caused by short circuit in MP Chhatarpur news in hindi
ई-स्कूटी की बैटरी फटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छतरपुर जिले के ईशानगर क्षेत्र के भेलसी गांव में शनिवार देर रात एक घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी दूसरी ई-स्कूटी व एक साइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी और साइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, घटना भेलसी के स्कूल मोहल्ला की है। यहां रामगोपाल प्रजापति (40) के घर में रात करीब 12 बजे चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर रामगोपाल और उनकी पत्नी की नींद खुली। बाहर आकर देखा तो स्कूटी आग की लपटों में घिरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में आग पास में खड़ी दूसरी इलेक्ट्रिक स्कूटी और साइकिल तक फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के लोग शुरुआती प्रयासों में उसे बुझा नहीं सके। इस दौरान बैटरी फटने जैसी आवाजें भी आती रहीं, जिससे आग और भड़कती गई और स्थिति भयावह हो गई।


पढ़ें:  सुबह 4 बजे खुले महाकाल के पट, भव्य भस्म आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु; गूंजा ‘जय श्री महाकाल’

परिवार ने छत से शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों ई-स्कूटी और साइकिल पूरी तरह जल चुकी थीं।

रामगोपाल प्रजापति ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि पूरा घर दहल गया। जब वे नीचे उतरे तो सीढ़ियों तक आग फैल चुकी थी, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ई-स्कूटी की बैटरी फटने से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed