सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Father's Funeral Bier Carried Out Before Daughter's Wedding Palanquin Ends Life by Hanging

Chhatarpur: बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की अर्थी उठी, फांसी के फंदे पर लटककर दी जान; शादी के घर मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार

छतरपुर के प्रकाश बम्हेरी गांव में बेटी की शादी से कुछ घंटे पहले पिता जय सिंह यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं, परिवार सदमे में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhatarpur: Father's Funeral Bier Carried Out Before Daughter's Wedding Palanquin Ends Life by Hanging
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छतरपुर जिले के प्रकाश बम्हेरी गांव में मंगलवार को एक बेहद दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, वहां अचानक खुशियों की जगह गहरा मातम छा गया। बारात आने से कुछ घंटे पहले ही परिवार के मुखिया जय सिंह यादव (45) ने आत्महत्या कर ली।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, जय सिंह यादव की बेटी की शादी मंगलवार को तय थी। घर में सुबह से ही रिश्तेदारों और परिजनों की भीड़ जुटी हुई थी और विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। रात में बारात का स्वागत होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सुबह करीब 7 बजे जय सिंह यादव घर से बिना किसी को बताए निकल गए। कुछ समय बाद गांव के बाहर एक पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शादी का माहौल पूरी तरह गम में बदल गया। दुल्हन बनने का सपना देख रही बेटी पिता की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।


पढ़ें:  भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का नया बयान, कहा- दिल्ली तक करेंगे लोधी-मोदी जोड़ो यात्रा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मानसिक तनाव में थे और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना पूरे गांव के लिए एक गहरा सदमा बन गई है, जहां कुछ ही घंटों पहले तक शहनाइयों की गूंज थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed