फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Man Consumes Poison Inside Police Station, Dies During Treatment; Family Alleges Police Misconduct

Chhatarpur News: युवक ने थाने में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, परिजनों के आरोपों से पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

Fri, 10 Apr 2026 10:20 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 10:20 PM IST
सार

छतरपुर के चंदला थाने में एक युवक ने जहर खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Man Consumes Poison Inside Police Station, Dies During Treatment; Family Alleges Police Misconduct
युवक ने थाने में जहर खाया, हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में शुक्रवार को चंदला थाने में पति-पत्नी के विवाद के दौरान एक युवक ने थाने के अंदर ही जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राम विशाल अहिरवार उर्फ रज्जू (22) निवासी नाहर, थाना चंदला के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि राम विशाल को चोरी के झूठे शक में पुलिस थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट से आहत होकर युवक ने थाने परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ऩे पर पुलिस उसे पहले चंदला अस्पताल ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी लीला अहिरवार ने बताया कि उसका पति के साथ लंबे समय से मारपीट का विवाद चल रहा था, इस पर उसकी भाभी ने युवक पर चोरी का झूठा आरोप लगा दिया। आज पुलिस राम विशाल को थाने ले गई थी और उसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली।  मृतक की मां मुलिया अहिरवार ने पुलिस पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे चोरी के झूठे आरोप पर थाने बुलाया गया था। थाने में बेटे के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: कीटनाशक पीकर पति-पत्नी ने कर ली अपनी जीवनलीला समाप्त, एक साल पहले हुई थी शादी; आखिर क्यों उठाया यह कदम?

पुलिस ने कही ये बात
इधर एसडीओपी नवीन दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राम विशाल की पत्नी लीला ने करीब 10 दिन पहले थाने में आवेदन दिया था कि उसका पति उसे परेशान कर रहा है। इसी आधार पर आज दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। दोनों को समझाइश दी जा रही थी। समझाइश के बाद दोनों को बाहर बैठा दिया गया था और पुलिस अन्य कार्यों में लग गई। उसी दौरान युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने तुरंत उसे चंदला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया, वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं तथा निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं शाम करीब साढ़े 5 बजे पुलिस अधीक्षक अगम जैन भी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बात की।

एसपी जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामला गंभीर है, जिसके लिए ज्यूडिशियल जांच के लिए निवेदन किया है। साथ ही थाना प्रभारी संदीप दीक्षित की लापरवाही सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed