{"_id":"69cea9fa112cdc46e309bd78","slug":"chhatarpur-while-playing-innocent-child-started-tractor-girl-along-with-the-trolley-fell-into-the-well-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: खेलते-खेलते मासूम ने स्टार्ट किया ट्रैक्टर, ट्रॉली समेत कुएं में गिरी बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: खेलते-खेलते मासूम ने स्टार्ट किया ट्रैक्टर, ट्रॉली समेत कुएं में गिरी बच्ची
Thu, 02 Apr 2026 11:10 PM IST
Dinesh Sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: Dinesh Sharma
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:10 PM IST
सार
छतरपुर के धमना गांव में खेलते समय पांच वर्षीय बच्ची ट्रैक्टर स्टार्ट कर बैठी, जिससे ट्रॉली समेत वाहन कुएं में गिर गया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर और बच्ची को बाहर निकाला।
विज्ञापन
छतरपुर में कुएं से निकाला ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत धमना गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहां चंद्रनगर चौकी के पास पांच वर्षीय मासूम बच्ची खेलते-खेलते घर के पास खड़े ट्रैक्टर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी, जिसे बच्ची ने अचानक घुमाकर स्टार्ट कर दिया।
ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत पास ही स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरा। इस खौफनाक मंजर को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा टेक्टर और बच्ची को बाहर निकाल लिया गया।