{"_id":"6a76beef4081b2576005f666","slug":"60-year-old-kailash-who-was-on-nagdwari-yatra-was-crushed-to-death-by-a-truck-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4589179-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: नागद्वारी यात्रा पर निकले श्रद्धालु को ट्रक ने कुचला, सड़क पार करते समय 60 वर्षीय कैलाश की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: नागद्वारी यात्रा पर निकले श्रद्धालु को ट्रक ने कुचला, सड़क पार करते समय 60 वर्षीय कैलाश की मौत
Sat, 08 Aug 2026 12:36 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:36 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के उमरानाला चौकी क्षेत्र में सिमरिया मंदिर के पास सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय कैलाश कचौरे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कैलाश नागद्वारी यात्रा के लिए दोस्तों के साथ निकले थे।
विज्ञापन
चौकी उमरानाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा के उमरानाला चौकी क्षेत्र में देर शाम सिमरिया मंदिर के पास सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय कैलाश कचौरे को ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
जानकारी के अनुसार कैलाश कचौरे अपने दोस्तों के साथ नागद्वारी यात्रा के लिए निकले थे। इसी दौरान सिमरिया मंदिर के पास वे सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
गश्त के दौरान चौकी प्रभारी पहुंचे मौके पर
घटना के समय उमरानाला चौकी प्रभारी राजेश साहू क्षेत्र में गश्त पर थे। हादसे की सूचना मिलते ही वे पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान आरक्षक हेमंत और संतोष सहित स्थानीय निवासी उल्लू भाई ने पुलिस की मदद की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: 'मैं समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचा, मुझे नहीं जीना', वीडियो वायरल होते ही किसान ने पी लिया कीटनाशक
हादसा इतना गंभीर था कि शव को एकत्र करने के लिए चौकी से तीन चादरें मौके पर मंगवानी पड़ीं। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने शव को एकत्र कर चादरों में रखा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई की गई।
हादसा देख लोगों में मची अफरा-तफरी
दुर्घटना की भयावहता देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और लोगों को घटनास्थल से दूर किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस कारण हुआ और ट्रक की पहचान सहित चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।