फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Newlywed woman dies under suspicious circumstances; parents accuse in-laws of harassment

Chhindwara News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Wed, 22 Jul 2026 09:58 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 09:58 PM IST
सार

केरिया की नवविवाहिता सरिता की नागपुर में उपचार के दौरान जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष का बयान अभी सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Newlywed woman dies under suspicious circumstances; parents accuse in-laws of harassment
चोरई थाने के बाहर हंगामा करते परिजन

विस्तार

सात फेरों के साथ नए जीवन के सपने संजोकर ससुराल गई ग्राम केरिया की नवविवाहिता सरिता की जिंदगी शादी के कुछ समय बाद ही दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल में लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर सरिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए नागपुर के निरमया अस्पताल ले जाया गया, जहां 20-21 जुलाई की दरमियानी रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सरिता की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल से शव गांव लाया गया तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीण मृतका के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देने का सिलसिला देर तक चलता रहा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही सरिता को उसके ससुराल में आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि सास विजनवती, ससुर रामकृष्ण, जेठ वीरपाल, जेठानी पूनम तथा देवर गजानन उसे लगातार परेशान करते थे। मायके पक्ष के अनुसार, सरिता कई बार अपने साथ हो रहे व्यवहार की जानकारी परिवार को देती थी, लेकिन उसने रिश्ते बचाने की कोशिश में सब कुछ सहन किया। आखिरकार लगातार बढ़ते मानसिक तनाव के कारण उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-MP विधानसभा: 'कीड़ा' टिप्पणी पर घमासान, रिकॉर्ड देखने के बाद स्पीकर बोले- विजयवर्गीय ने यह शब्द नहीं कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


जहर सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नागपुर के निरमया अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मायके पक्ष ने न्याय की लगाई गुहार
सरिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की मौत सामान्य घटना नहीं बल्कि लगातार हुई प्रताड़ना का परिणाम है। उन्होंने दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।


पुलिस जुटी जांच में
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सीय दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल ससुराल पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। आरोप मायके पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। मामले की सत्यता का अंतिम निर्धारण पुलिस जांच और साक्ष्यों के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed