{"_id":"697b4234c3c684b67701e937","slug":"carrot-pudding-heavy-11-health-deteriorates-in-amarwara-6-referred-to-chhindwara-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-3891524-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: छिंदवाड़ा में गाजर के हलवे ने बिगाड़ी सेहत, 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार; प्रशासन ने दुकान से लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: छिंदवाड़ा में गाजर के हलवे ने बिगाड़ी सेहत, 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार; प्रशासन ने दुकान से लिए सैंपल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार
MP: छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में गाजर का हलवा खाने से 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी अस्पताल में भर्ती हैं। प्रशासन ने मिठाई दुकान से सैंपल लेकर जांच शुरू की है।
दुकान में जांच करते SDM
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा क्षेत्र में गाजर का हलवा खाना लोगों के लिए भारी पड़ गया। बुधवार रात हलवा खाने के बाद 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर छह मरीजों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अमरवाड़ा स्थित महालक्ष्मी बीकानेर स्वीट्स से बुधवार रात करीब 9 बजे कुछ लोगों ने गाजर का हलवा खरीदा था। हलवा खाने के कुछ समय बाद ही सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत अमरवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन एक मरीज की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। बाकी सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
प्रशासन ने लिए सैंपल
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम अमरवाड़ा और फूड इंस्पेक्टर की टीम ने मिठाई दुकान का निरीक्षण किया। गुरुवार सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग ने गाजर के हलवे सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही फूड पॉइजनिंग के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
पढ़ें: काल बन गई पानी की बाल्टी: भोपाल में 10 महीने की बच्ची खेलते-खेलते गिरी, मां किचन में थी; थम गई मासूम की सांस
अधिकारी बोले- प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग
मामले को लेकर फूड इंस्पेक्टर गोपेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बाहर से खाद्य सामग्री खरीदते समय सतर्क रहें और खाने के बाद किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।
Trending Videos

अस्पताल में भर्ती मरीजों के नाम
-
आरती नामदेव (पति शुभम नामदेव)
-
शाश्वत जैन (23 वर्ष)
-
प्रिंश साहू (25 वर्ष)
-
हिमांशु साहू (23 वर्ष)
-
आरती नामदेव (30 वर्ष)
-
शिवाय नामदेव (2 वर्ष)

कमेंट
कमेंट X