{"_id":"69c93c99d2da304750047e75","slug":"chhindwara-hospital-negligence-right-leg-pain-x-ray-done-on-the-left-leg-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये तो हद है: 'दाएं पैर में दर्द, बाएं का कर दिया एक्स-रे', छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में लापरवाही पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये तो हद है: 'दाएं पैर में दर्द, बाएं का कर दिया एक्स-रे', छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में लापरवाही पर उठे सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में उमरानाला हादसे की घायल युवती के दाएं पैर की बजाय बाएं पैर का एक्स-रे करने का मामला वायरल हुआ। नेताओं के दौरे के बाद भी लापरवाही जारी है। इस मामले में NSUI ने जांच और कार्रवाई की मांग की है।
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के उमरानाला सड़क हादसे में घायलों के इलाज को लेकर जिला अस्पताल अब सवालों के घेरे में आ गया है। एक घायल युवती के साथ हुई लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई है।
क्या था मामला
हादसे में घायल युवती के दाएं पैर में गंभीर चोट और सूजन थी। युवती का आरोप है कि उसने बार-बार डॉक्टरों को बताया कि दर्द दाएं पैर में है लेकिन इसके बावजूद अस्पताल स्टाफ ने उसके बाएं पैर का एक्स-रे कर दिया। इस लापरवाही का वीडियो NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर साझा किया जिसमें युवती खुद अपनी आपबीती सुना रही है।
नेताओं के दौरे के बाद भी नहीं सुधरे हालात
हादसे के बाद घायलों का हाल जानने के लिए प्रभारी मंत्री, मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर इलाज और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन इन निर्देशों के बावजूद इस तरह की लापरवाही सामने आना यह सवाल खड़ा करता है कि क्या ये निर्देश केवल कागजों तक ही सिमटकर रह गए।
NSUI ने साधा निशाना
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घायलों को सही इलाज नहीं मिल रहा है और लापरवाही का सिलसिला थम नहीं रहा। उन्होंने मांग की है कि सभी मरीजों को तुरंत बेहतर और उचित उपचार मुहैया कराया जाए।
ये भी पढ़ें- पिता बना शैतान: तीन साल के बेटे के खून से रंग लिए हाथ, कलेजे के टुकड़े को कुल्हाड़ी से काट डाला; जानें क्यों?
अस्पताल प्रबंधन बोला- जांच होगी
अस्पताल प्रबंधन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा है कि ड्यूटी पर तैनात संबंधित स्टाफ की जांच शुरू कर दी गई है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अब सबकी निगाहें इस जांच के नतीजे पर टिकी हैं। सवाल यह है कि जब बड़े नेताओं के दौरे और निर्देशों के बाद भी लापरवाही नहीं रुकी तो क्या इस बार जांच से कुछ बदलेगा या यह भी महज खानापूर्ति बनकर रह जाएगी।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X