सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coldriff cough syrup scandal: SIT arrests two Parasia doctors; probe intensifies into death of 24 children

कोलड्रिफ कफ सिरप कांड: SIT की बड़ी कार्रवाई, यहां दो डॉक्टर गिरफ्तार; 24 बच्चों की मौत के मामले में जांच तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा के चर्चित कोलड्रिफ कफ सिरप कांड में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही 9 आरोपी जेल में बंद हैं।

Coldriff cough syrup scandal: SIT arrests two Parasia doctors; probe intensifies into death of 24 children
परासिया थाना
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में चर्चित कोलड्रिफ कफ सिरप कांड में विशेष जांच दल (SIT) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए डॉक्टरों में डॉ. अमन सिद्दीकी और डॉ. एस.एस. ठाकुर शामिल हैं।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार एसआईटी टीम ने शनिवार दोपहर दोनों डॉक्टरों को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की। पूछताछ में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर बाद में उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे कोयलांचल क्षेत्र में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 बच्चों की मौत के बाद बना था बड़ा मुद्दा
बताया जा रहा है कि कोलड्रिफ कफ सिरप के सेवन से 24 बच्चों की संदिग्ध मौत होने के बाद यह मामला पूरे जिले में सुर्खियों में आ गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इसकी जांच विशेष जांच दल (SIT) को सौंप दी थी।

एसआईटी पिछले कई महीनों से दवा के निर्माण, आपूर्ति और वितरण से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान टीम को दवा के उपयोग, डॉक्टरों द्वारा लिखे गए पर्चों और मेडिकल आपूर्ति से जुड़े कुछ अहम साक्ष्य मिले थे। इन्हीं तथ्यों के आधार पर दोनों डॉक्टरों को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तारी की गई है।

पहले से 9 आरोपी जेल में बंद
इस बहुचर्चित मामले में इससे पहले भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। परासिया के डॉ. प्रवीण सोनी सहित कुल 9 आरोपी पिछले करीब छह महीनों से जेल में बंद हैं। जांच एजेंसियां लगातार यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर यह कफ सिरप बच्चों तक कैसे पहुंचा और इसके लिए जिम्मेदार लोग कौन-कौन हैं।

ये भी पढ़ें- जाको राखे साइयां..: बाइक सवार गर्भवती पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी, फिर भी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म

गिरफ्तारी के बाद फिर बढ़ी हलचल
दो और डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद पूरे कोयलांचल क्षेत्र में एक बार फिर इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन शुरू से ही इस प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे हैं।

पीड़ित परिवारों को मिली कुछ राहत
लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे पीड़ित परिवारों ने दोनों डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद कुछ राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटना दोबारा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed