सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hit-and-run in Chhindwara: Two youths killed as unidentified car hits bike

MP News: छिंदवाड़ा में हिट एंड रन, अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार

हर्रई थाना क्षेत्र में जुंगावानी टोल प्लाजा के पास अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल लाए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 

Hit-and-run in Chhindwara: Two youths killed as unidentified car hits bike
अस्पताल में जांच करते डॉक्टर
विज्ञापन

विस्तार

हर्रई थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा जुंगावानी टोल प्लाजा के पास बागदेव घाटी में हुआ, जहां पीछे से आए एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, सुरलाखापा निवासी विक्रम गोस्वामी अपने रिश्ते के भाई आकाश गोस्वामी के साथ बाइक से अमरवाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गल्ला व्यापारी के साथ 91 लाख की साइबर ठगी, क्रिप्टो करंसी में कमाई का दिया था झांसा

राहगीरों ने दिखाई तत्परता
घटना के तुरंत बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को अमरवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान विक्रम गोस्वामी पिता – हुकम गोस्वामी और आकाश गोस्वामी पिता – अमरसिंह गोस्वामी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही हर्रई थाना प्रभारी ओमेश मार्को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान हो सके।

गांव में पसरा मातम
दोनों युवकों की असमय मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने हादसे से जुड़ी कोई जानकारी देखी या सुनी हो तो तुरंत थाने में सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed