सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Following a complaint of worms being found in the food at Makhan Matki Restaurant on AB Road

Dewas News: माखन मटकी भोजनालय में खाने निकली इल्ली, शिकायत के बाद पहुंची टीम; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

एबी रोड स्थित माखन मटकी भोजनालय में खाने में इल्ली मिलने की शिकायत पर खाद्य विभाग ने जांच शुरू की। टीम ने मौके से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Following a complaint of worms being found in the food at Makhan Matki Restaurant on AB Road
खाने में निकली इल्ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देवास शहर के एबी रोड स्थित माखन मटकी भोजनालय में खाने में इल्ली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए भोजन सामग्री के सैंपल लिए।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, भोजन करने पहुंचे दीपक चौहान ने आरोप लगाया कि उनके खाने में इल्ली निकली। उन्होंने बताया कि जब इस बारे में भोजनालय संचालक को अवगत कराया गया तो उन्होंने इसे इल्ली मानने से इनकार करते हुए उसे फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खाद्य अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर पंचनामा तैयार किया जा रहा है। साथ ही, शिकायतकर्ता के पास मौजूद फोटो और वीडियो को भी जांच में शामिल किया जाएगा।


पढ़ें:  'आप अपनी नाकामी का बहाना नहीं बना सकते', चंबल में अवैध खनन पर फिर मोहन सरकार को फटकार

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान भोजनालय से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि शहर में पिछले कुछ दिनों से खाने में कीड़े और इल्ली मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि, हर बार सैंपल लेकर जांच की बात कही जाती है, लेकिन इन मामलों में की गई कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed