{"_id":"6a562b2b15602b2bd20e62b0","slug":"congress-members-gear-up-for-the-assumption-of-office-a-3-km-long-bike-rally-was-held-in-the-city-dhar-news-c-1-1-noi1504-4500308-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: बाइक रैली के साथ हुआ कांग्रेस अध्यक्षों का पदभार ग्रहण, बूथ मजबूत करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: बाइक रैली के साथ हुआ कांग्रेस अध्यक्षों का पदभार ग्रहण, बूथ मजबूत करने का संकल्प
Tue, 14 Jul 2026 07:41 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:41 PM IST
सार
धार में शहर और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह में बाइक रैली निकाली गई। जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
धार में शहर और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह में बाइक रैली निकाली गई। जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत त्रिमूर्ति चौराहे पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।
विज्ञापन
इसके बाद त्रिमूर्ति चौराहे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करीब तीन किलोमीटर का सफर तय कर बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची। इस दौरान विभिन्न चौराहों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त शहर अध्यक्ष राजेश पटेल, पीथमपुर शहर अध्यक्ष रूपसिंह छड़ौड़ी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा, दिग्ठान मंडल अध्यक्ष नानूराम चौधरी तथा तिरला ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद पाटीदार का स्वागत कर उन्हें पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन
समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, विधायक भंवर सिंह शेखावत, प्रताप ग्रेवाल, धीरज दीक्षित, पारितोष सिंह राठौर और युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पढ़ें: 374 इंस्पेक्टर बने स्थायी डीएसपी, पदोन्नत न होने वालों से भी नहीं छिनेगा कार्यवाहक प्रभार; जानें
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन एवं मजबूतीकरण अभियान है। उन्होंने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्देश्य जमीनी स्तर के समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व देना, बूथ संगठन को मजबूत करना और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने का प्रयास है। इसका लक्ष्य प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय करना, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना और जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को देखते हुए हर बूथ पर मजबूत टीम तैयार करने, जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कांग्रेस की विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और आगामी चुनावों में पूरी निष्ठा एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता एडवोकेट अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर ने किया, जबकि आभार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जीत तोमर ने व्यक्त किया।
