{"_id":"623ed02ebc99400ea64ef622","slug":"eow-raid-in-satna-team-reached-to-calculate-black-money-of-crorepati-panchayat-secretary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सतना में ईओडब्ल्यू का छापा: करोड़पति पंचायत सचिव की काली कमाई का हिसाब लगाने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना में ईओडब्ल्यू का छापा: करोड़पति पंचायत सचिव की काली कमाई का हिसाब लगाने पहुंची टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 26 Mar 2022 05:02 PM IST
सार
महेदर पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के खिलाफ आर्थिक गड़बड़ी कर अनैतिक लाभ लेने की भी शिकायत ईओडब्ल्यू रीवा को मिली थी। इसके बाद ही 15 सदस्यीय टीम उसके घर पहुंची है। दबिश में अब तक पंचयत सचिव के पास से एक करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
1 of 4
महेदर पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के घर नोटों की गड्डियां मिली हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सतना जिले में महेदर पंचायत सचिव के ठिकानों पर शनिवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच की जा रही है। अभी तक 71 लाख 9 हजार 482 रुपये की संपत्ति की जानकारी कार्रवाई में उजागर हुई है। सर्वे की कार्रवाई जारी है। पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी की कुल वेतन से आय लगभग 24 लाख रुपये तक की है।
2 of 4
पंचायत सचिव के घर मिली संपत्ति का ब्योरा तैयार करते टीम के सदस्य।
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार जिले की महेदर पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी पर कार्रवाई की जा रही है। त्रिपाठी के खिलाफ आर्थिक गड़बड़ी कर अनैतिक लाभ लेने की भी शिकायत ईओडब्ल्यू रीवा को मिली थी। इसके बाद ही 15 सदस्यीय टीम उसके घर पहुंची है। दबिश में अब तक पंचयत सचिव के पास से एक करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी मिली है। इसमें कई जमीन के दस्तावेज के साथ-साथ घर से नकदी भी बरामद की गई है। ईओडब्ल्यू रीवा की टीम द्वारा पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के वेतन से अब तक होने वाली आय के हिसाब से अर्जित लाभ और उनकी मौजूदा संपत्ति का हिसाब लगाया जा रहा है।
3 of 4
पंचायत सचिव के घर के कोने-कोने में जांच की जा रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
सुबह की जांच में सचिव के घर से 500 के नोट की कुछ गड्डी, जेवरात सहित कुछ कागज मिले हैं। फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा घर के कोने-कोने की जांच की जा रही है। ईओडब्ल्यू की टीम की ओर से बताया गया कि पंचायत सचिव के यहां तलाशी में ग्राम घुनवारा स्थित घर से 4,27,525 रुपये बरामद हुए हैं। सोने-चांदी के जेवरात राशि 4,68,992 रुपये, भूमि 13,05,819 रुपये, प्रीमियम में जमा राशि 2,26,190 रुपये, विभिन्न सामग्रियों के क्रय से संबंधित प्राप्त रसीदों में व्यय 12,80,235 रुपये, वाहन 2,29,000 रुपये, मकान की कीमत लगभग 26,40,000 रुपये, दुकान की कीमत तीन लाख रुपये, बैंक में जमा धनराशि 2,31,721 रुपये, कुल मिलाकर 71 लाख 9 हजार 482 रुपये की संपत्ति अभी तक की कार्रवाई में उजागर हुई है। सर्वे की कार्रवाई जारी है। ज्ञात सूत्रों के अनुसार रामानुज त्रिपाठी की कुल वेतन से आय लगभग 24 लाख रुपये तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
महेदर पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को भी सतना के मैहर में लोकायुक्त ने कार्रवाई कर बिजली कंपनी के जेई सतीश तिवारी और ऑपरेटर संदीप पटेल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। ये लोग एक उपभोक्ता का बिजली लोड बढ़वाने के नाम पर दो हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे और 15 सौ रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।