फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fight over honeypreet between two inmates in Sagar jail

हनीप्रीत को लेकर जेल में दो कैदियों के बीच लड़ाई, एक साल और बढ़ी सजा

Sun, 14 Jul 2019 12:43 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 14 Jul 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Fight over honeypreet between two inmates in Sagar jail
हनीप्रीत - फोटो : File Photo

मध्यप्रदेश की सागर सेंट्रल जेल में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की शिष्या हनीप्रीत को लेकर दो कैदियों के बीच झगड़ा हो गया। ये झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। दरअसल जेल में एक कैदी ने हनीप्रीत पर टिप्पणी कर दी। जिससे दूसरा कैदी नाराज हो गया और उसे मारने लगा। इसके बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्नल सिंह श्याम ने मारपीट करने वाले बंदी को एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उसपर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जिला लोक अभियोजन के मीडिया प्रभारी ब्रजेश दीक्षित का कहना है कि जेल के शिवखंड वार्ड नंबर-7 में सागर के रहने वाले मुकेश रैकवार और प्रताप राजपूत के बीच झगड़ा हो गया। दरअसल 27 सितंबर, 2017 की शाम चार बजे टेलीवीजन पर हनीप्रीत की न्यूज चल रही थी। उस दौरान प्रताप ने कहा कि जिस दिन ये पकड़ी जाएगी, इसका बुरा हाल होगा। उसकी इस बात से मुकेश नाराज हो गया। मुकेश ने बाथरूम के पास पड़ा लोहे की चादार का टुकड़ा उठाया और उससे प्रताप पर हमला किया। 
विज्ञापन

 
इसके बाद जेल प्रबंधन ने इस घटना की सूचना गोपालगंज पुलिस को दी। फिर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और चालान कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed