फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतिम सफर पर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह: भोपाल के बैरागढ़ विश्राम घाट पर भाई और बेटे ने दी मुखाग्नि  

Fri, 17 Dec 2021 12:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 17 Dec 2021 12:43 PM IST
सार

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार भोपाल के बैरागढ़ विश्राम घाट पर होगा। सेना के 3-ईएमई सेंटर के मिलिट्री हॉस्पिटल से अंतिम सफर शुरू हुआ। 
 

विज्ञापन
Group captain varun singh last rites performed in bhopal, bairagarh vishram ghat
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह पंचतत्व में विलीन। - फोटो : सोशल मीडिया
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भोपाल के बैरागढ़ विश्राम घाट पर राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके भाई तनुल और बेटे रिद रिमन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले फूलों से सजे ट्रक में उनकी पार्थिव देह को सेना के 3-ईएमई सेंटर के मिलिट्री हॉस्पिटल से बैरागढ़ में यथाशक्ति विश्राम घाट पहुंची। पूरे रास्ते में लोगों ने भारत माता की जय, वरुण सिंह अमर सिंह के नारे लगाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विश्राम घाट पहुंचकर शहीद को सैल्यूट किया। मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, पीसी शर्मा, कुणाल चौधरी समेत काफी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। एयरफोर्स के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
Group captain varun singh last rites performed in bhopal, bairagarh vishram ghat
शिवराज सिंह चौहान ने भी विश्राम घाट पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह भोपाल पहुंची थी। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट पर ही ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि दी। जब उन्हें उनके घर ले जाया जा रहा था तो ट्रक के पीछे-पीछे शिवराज सिंह चौहान भी काफी देर तक पैदल ही चले। उनके साथ मंत्री विश्वास सारंग और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी थे। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि भेंट करने की घोषणा भी की थी। तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। वरुण 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे।

 
Group captain varun singh last rites performed in bhopal, bairagarh vishram ghat
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की अंतिम यात्रा। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने कहा था कि मैं भारत माता के सच्चे सपूत शौर्य के प्रतीक वीर योद्धा वरुण सिंह जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। वे अद्भुत और अद्वितीय योद्धा थे। उन्होंने पहले भी मौत को मात दी थी। अब वे हमारे बीच नहीं हैं। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। वह परिवार पूरे देश का, पूरे प्रदेश का परिवार है। हर भारतवासी उस परिवार के साथ खड़ा है। हमारे वीर योद्धा को न केवल सम्मान के साथ विदा किया जाएगा, बल्कि  उनकी स्मृति बनाए रखने के लिए परिवार से चर्चा कर संस्था का नाम और प्रतिमा लगाने पर विचार-विमर्श करेंगे। उनकी जो भी भावनाएं होंगी, उनका ध्यान रखते हुए हम कदम उठाएंगे। अमर शहीद को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि भी परिजनों को भेट करेंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Group captain varun singh last rites performed in bhopal, bairagarh vishram ghat
11 साल के बच्चे विनायक ने भी दी श्रद्धांजलि। अंतिम सफर में शामिल हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया
पिता ने कहा था- फाइटर हैं वरुण, जंग जरूर जीतेंगे 
वरुण सिंह का जब बेंगलुरू में इलाज चल रहा था, तब उनके पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह ने कहा था कि वरुण एक फाइटर हैं। वह जीतकर ही बाहर आएंगे। पर, ऐसा नहीं हुआ। वरुण सिंह जिंदगी की जंग हार गए। वरुण के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह एयरपोर्ट रोड स्थित सन सिटी कॉलोनी में रहते हैं। कर्नल केपी सिंह के दोस्त कर्नल महेंद्र त्यागी ने कहा कि वरुण बड़े पराक्रमी थे। सुबह वरुण के निधन की जानकारी मिली। हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि वरुण अब हमारे बीच नहीं हैं।  





 
विज्ञापन
Group captain varun singh last rites performed in bhopal, bairagarh vishram ghat
फूलों से सजे ट्रक में पार्थिव देह को 3-ईएमई सेंटर से बैरागढ़ विश्राम घाट ले जाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
20 साल पहले आए थे भोपाल
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का परिवार 20 साल पहले भोपाल शिफ्ट हुआ था। पिता केपी सिंह और मां उमा सिंह यहीं रहते हैं। वरुण अपनी पत्नी-बच्चों के साथ तमिलनाडु के वेलिंग्टन में रहते थे। उनका छोटा भाई तनुज नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed