{"_id":"64ccfe158122de563f085a03","slug":"anti-social-elements-vandalized-the-tomb-tried-to-create-unrest-police-registered-a-case-against-unknown-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: असामाजिक तत्वों ने की मजार में तोड़फोड़, अशांति फैलाने की कोशिश, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: असामाजिक तत्वों ने की मजार में तोड़फोड़, अशांति फैलाने की कोशिश, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 04 Aug 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार
राघौगढ़ इलाके के धीरपुर के जंगल में रामभोला स्थान पर दरगाह मजार है। कुछ दिनों पहले मजार में तोड़फोड़ कर दी गई। समाजजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। पता लगाया जा रहा है ये हरकत किसने की।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में मजार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कुछ उपद्रवियों ने मजार में तोड़फोड़ कर दी और फरार हो गए। जिसके पश्चात पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में असामाजिक तत्वों का गुट एक्टिव है और वे लगातार प्रदेश में अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि राजनीतिक दलों को लाभ मिल सके। ऐसा ही एक ताजा मामला गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र से सामने आया है। यहां कुछ उपद्रवियों ने मजार में तोड़फोड़ कर दी और फरार हो गए। इसके पश्चात पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
राघौगढ़ मुस्लिम समाज के सदर ताहिर खान ने बताया कि राघौगढ़ इलाके के धीरपुर के जंगल में रामभोला स्थान पर दरगाह मजार है, उस पर मुस्लिम समाज के सभी लोगों की आस्था है। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय वहां पहुंचता है। 27 जुलाई को वे खुद वहां गए थे। तब सब कुछ ठीक था। मंगलवार को जब वे मजार पर पहुंचे, तो वहां दोनों मजारों पर टूट-फूट मिली। दोनों मजारों के ऊपर बनी तुर्बत को अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि जब समाज के लोगों के साथ उन्होंने जाकर देखा तो मजारों पर टूट-फूट हुई थी। अज्ञात लोगों ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से मजार पर तोड़फोड़ की है। उन्होंने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उक्त शिकायत के पश्चात अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 295- A IPC के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X