सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Atmosphere of enthusiasm for consecration of Ram temple in Guna

Guna News: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल, इस्कॉन परिवार ने भी किया नृत्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Jan 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Guna: अपने अनोखे अंदाज में ईश्वर भक्ति के लिए प्रसिद्ध इस्कॉन परिवार ने भी राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पहले गुना में शोभायात्रा निकाली। इस यात्रा में शामिल अनुयायी जिस तरह भजनों की धुन पर थिरक रहे थे, उन्हें देखकर शहरवासी भी मगन हो गए और जहां-जहां से शोभायात्रा निकली आम नागरिकों ने भी जमकर नृत्य किया।
 

Atmosphere of enthusiasm for consecration of Ram temple in Guna
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को उत्साह का माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इस्कॉन संस्था द्वारा देशभर में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में गुना के अनुयाइयों की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व उज्जैन से आए 10 विशेष भक्तों द्वारा किया गया। इन भक्तों को इस्कॉन की परंपरा और भक्ति करने के तौर-तरीकों की अच्छी-खासी जानकारी होती है। इस्कॉन के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा हनुमान चौराहे से शुरु हुई।
Trending Videos


भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा
इसके बाद हाट रोड, निचला बाजार और सदर बाजार होते हुए सभी भक्त लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचे। सभी ने हरे-राम, हरे-कृष्णा गाते हुए जमकर नृत्य किया, उत्साह प्रदर्शित किया और आम नागरिकों से अपील की है कि वह भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव ऐतिहासिक अंदाज में मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभु की भक्ति की जाती
बता दें कि इस्कॉन गुना का केंद्र एबी रोड स्थित सांई स्टेट कॉलोनी में संचालित है। यहां हर रविवार नियमित रूप से दोपहर में 2 घंटे तक प्रभु भक्ति की जाती है और लोग भजनों पर जमकर थिरकते हैं। इसके अलावा भागवत महिमा से भी लोगों को परिचित कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed