सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Bus Accident In Guna Passenger bus coming from Sirsi to Guna overturned 13 people injured

Bus Accident In Guna: सिरसी से गुना आ रही यात्री बस पलटी, 13 लोग घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Bus Accident In Guna: सिरसी से गुना आ रही यात्री बस पलट गई। इस दौरान 13 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस का टायर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है।

Bus Accident In Guna Passenger bus coming from Sirsi to Guna overturned 13 people injured
पलटी हुई बस और घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले के सिरसी से गुना आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 11 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसा म्याना थाना क्षेत्र की ऊमरी चौकी अंतर्गत नानीपुरा-मोहनपुर गांव में हुआ है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, यात्री बस क्रमांक एमपी-09 एफए- 7166 पलट गई। बताया जा रहा है कि अगला टायर फटने की वजह से हादसा हुआ है। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। ज्यादातर यात्री सिरसी और महू क्षेत्र से गुना जिला मुख्यालय जाने के लिए बस में सवार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर जिला मुख्यालय से एंबुलेंस भेजी गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में करण सिंह पत्नि गुड्डी बाई पटेरिया (37), अफसाना (35), सुत्ती बाई (40), कड़वी बाई (50), श्रद्धा धाकड़ (10 माह), विजय सिंह कंजर (35), सबूती आदिवासी (52), मुकेश बारेला (17) सहित 11 लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज गुना जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed