सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Congress leader Laxman Singh gave controversial statement against Rahul Gandhi

MP Politics: अपनी पार्टी के खिलाफ हुए दिग्विजय सिंह के छोटे भाई, राहुल गांधी के लिए लक्ष्मण सिंह ने कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 31 Dec 2023 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Politics: कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता और सांसद हैं और उन्हें इतना उजागर नहीं किया जाना चाहिए।

Congress leader Laxman Singh gave controversial statement against Rahul Gandhi
कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार

'राहुल गांधी को बड़ा नेता मत मानिए मैं तो नहीं मानता हूं। राहुल गांधी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता और सांसद हैं और उन्हें इतना प्रचारित नहीं किया जाना चाहिए।'

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए ये विवादित बयान उनकी ही पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने दिया है। वे शनिवार को गुना शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

लक्ष्मण सिंह ने कहा, "राहुल गांधी एक सांसद हैं, वे (पार्टी) अध्यक्ष नहीं हैं और एक कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। इससे राहुल गांधी कुछ भी नहीं हैं। उनको इतना इतना हाईलाइट नहीं करना चाहिए।'' पत्रकारों ने जब उनसे कहा कि लोकसभा में बयान देते वक्त कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का चेहरा टीवी पर कम दिखाया जाता है, तो लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एक साधारण सांसद हैं जैसे पार्टी के बाकी सांसद हैं। मीडिया को राहुल गांधी को इतना हाईलाइट नहीं करना चाहिए।

कर्मों से बड़ा बनता है इंसान
वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने यह भी कहा कि कोई इंसान जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मों से बड़ा बनता है। मैं राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता नहीं मानता, आप भी मत मानो। वे एक साधारण सांसद हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें हाईलाइट करते हैं या नहीं। 
बता दें, लक्ष्मण सिंह को पिछले महीने संपन्न मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा सीट से भाजपा की प्रियंका मीना ने 61 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। वे इसके पूर्व पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed