सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna Bus Accident Police called and says come and take dead bodies

Guna Bus Accident: पुलिस ने फोन करके कहा आओ शव ले जाओ, हादसे में 11 शवों की ऐसे हुई पहचान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में दर्दनाक हादसा हो गया था। हादसे में 13 लोग जिंदा जलकर मर गए थे। पुलिस ने दो शव की पहचान कर ली थी। 11 शवों की पहचान डीएनए आधार पर की गई। सोमवार को पुलिस ने बाकी 11 शवों को भी परिजनों को सौंप दिए हैं।

Guna Bus Accident Police called and says come and take dead bodies
11 शवों की ऐसे हुई पहचान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना में हुए दर्दनाक हादसे में जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्य को खो दिया है, उनके घरों में अभी भी मातम पसरा हुआ है। पांच दिन पहले गुना में दर्दनाक हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए थे, जिसमें से दो शवों की पहचान पुलिस ने पहले ही करके उनके परिजनों को सौंप दी थी। शव पूरी तरह से जल गए थे, बाद में डीएनए के आधार पर शवों की पहचान की गई थी।

Trending Videos


बता दें कि सभी शव बुरी तरह जल गए थे। इनमे से दो शवों की पहचान पहले ही हो गई थी। शिनाख्त होने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिए गए थे। वहीं, 11 शवों की पहचान नहीं हो पाई थी। इनकी पहचान के लिए डीएनए जांच कराई गई थी। ग्वालियर एफएसएल में डीएनए जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुआ था हादसा?
विगत 27 दिसंबर की रात में गुना से आरोन के लिए रवाना हुई सिकरवार यस सर्विस की यात्री बस सेमरी मंदिर कटी पाटी के पास एक डंपर से भीड़ गई थी। इस भिड़ंत के बाद बस में आग लग जाने से उसमें सवार 13 यात्री जिंदा जल गए थे, जिनकी मौत हो गई थी। जबकि दुर्घटना में 16 यात्री घायल हो गए थे, जो की जिला चिकित्सालय में उपचारत हैं।

इसके बाद दो मृतकों की शिनाख्ती हो जाने पर उनके शव परिजनों को विगत दिवस ही सौंप दिए गए थे। वहीं, दुर्घटना में मृतकों के शव पूरी तरह जल जाने के कारण उनकी शिनाख्तगी संभव नहीं थी और इसीलिए उनके शवों के कुछ अवशेष डीएनए जांच के लिए भेजे गए थे। जांच कर डीएनए मिलान के कार्य को ग्वालियर की फॉरेंसिक लैब में प्राथमिकता से लेते हुए जांच कार्य तेजी से कराया गया, जिसके लिए लैब के कर्मचारियों को शनिवार-रविवार के अवकाश को भी निरस्त कर ड्यूटी पर बुलाया गया था।

तेजी से किए गए कार्य के बाद अंतत: डीएनए मिलान का कार्य रविवार रात पूरा हो जाने के बाद डीएनए रिपोर्ट गुना पुलिस को मिल गई थी। इसी को देखते हुए मृतकों के परिजनों को रविवार रात में ही शव सौंपने का हवाला देते हुए जिला चिकित्सालय बुलाया गया था। लेकिन रात में उन्हें शव नहीं सौंपे गए और सोमवार की सुबह तक के लिए टाल दिया गया था। इसके दुर्घटना में 11 मृतकों के शव स्थानीय जिला चिकित्सालय में उनके परिजनों को सौंप दिए गए। इस दौरान प्रशासन व पुलिस की ओर से मौजूद अधिकारियों की देख रेख में कार्रवाई पूरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed