सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna Crime Firing on toll locked three youths in a room and beat them with belts

Guna Crime: युवकों को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट, टोल पर फायरिंग करने वालों ने कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Guna Crime: मध्यप्रदेश के गुना जिले में तीन युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वालों ने युवकों को कमरे में बंद कर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Guna Crime Firing on toll locked three youths in a room and beat them with belts
मारपीट करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना में युवकों से बेरहमी से मारपीट का वीडियो सामने आया है। कुछ लोगों ने तीन युवकों को लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर पीटा। तीनों बचने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। फिलहाल ये नहीं पता चल पाया है कि वीडियो कब का है। इस मामले में पुलिस के पास भी शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Trending Videos


बताया जाता है कि आरोपियों के तार पगारा टोल नाके पर कुछ महीने पूर्व एएसआई के बेटे व कानून के छात्र चेतन तोमर और उसके साथियों की मारपीट और गोली चलाने वालों से जुड़े हैं। एसपी राकेश सागर ने बताया कि जब तक फरियादी नहीं या आरोपियों की पहचान नहीं हो जाती, तब तक कार्रवाई नहीं की जा सकती। यदि फरियादी आते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिख रहा वीडियो में
वीडियो में तीन-चार लोग तीन युवकों से बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। आरोपियों ने कमरे में तीनों को बंद किया हुआ है। शुरुआत में लात-घूंसों से पीटा गया। इसके बाद एक व्यक्ति हाथ में बेल्ट लेकर आया। वह बेल्ट से उन्हें मारने लगा। इसके बाद एक और व्यक्ति ने बेल्ट निकाला। दूसरे युवक को मारने लगा। वह सीढ़ियों पर चढ़ने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसे खींचकर मारा गया। मारपीट करने वाले आरोपी जिस तरह से लोगों की मारपीट कर रहे हैं। 

बताया जाता है कि घटना कैंट थाना क्षेत्र की किसी गांव की है। पीटने वाले और पिटने वाले दोनों ही तरह के लोग आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं, लेकिन सत्यता की इसकी वीडियो की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित भी कैंट थाना क्षेत्र के बताए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed