सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna Crime News: 10 year old girl raped referred to Bhopal in critical condition

Guna Crime News: बच्ची से दुष्कर्म, मां को झांसा लेकर जंगल में ले गया था युवक, खून से लथपथ हालत में बेसुध मिली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 08 Nov 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

SDOP विवेक अष्ठाना ने बताया कि आरोपी अज्ञात व्यक्ति की तलाश में थाना प्रभारी म्याना, थाना प्रभारी सिरसी, बमोरी थाने का बल और उमरी चौकी का बल लगाया गया है। बच्ची को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

Guna Crime News: 10 year old girl raped referred to Bhopal in critical condition
10 साल की बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले के म्याना इलाके में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपनी मां के साथ बाजार गई थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां को दुकान से कम पैसे वापस मिलने की बात कहकर बातों में लगाया और पैसे दिलवाने का भरोसे देकर बच्ची को अपने साथ ले गया। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे बच्ची जंगल में बेसुध हालत में मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची को गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिकी उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिय गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

Trending Videos


दरअसल, सिरसी थाना प्रभारी को सूचना मिली कि एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। सूचना पर सिरसी थाने की टीम मौके पहुंची, घटना स्थल म्याना थाना क्षेत्र में होने के कारण वहां की पुलिस को भी सूचना दी गई। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। डॉक्टर धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची की हालत बहुत गंभीर है, उसका ऑपरेशन किया गया है, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने बताया कि मां-बेटी मक्का बेचने और गेहूं पिसवाने के लिए बाजार गईं थी। फसल बेचने के बाद एक दुकान से उसने गेहूं पिसवाया। इसके बाद दोनों घर लौट रहीं थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मिला, जिसने मेरी पत्नी से कहा कि दुकानदार ने तुम्हें 100 रुपए कम लौटाए हैं। तुम चलो या बच्ची को भेज दो, मैं पैसे दिलवा देता हूं। अज्ञात व्यक्ति की बातों में आकर उसकी पत्नी ने बेटी को पैसे लाने उसके साथ भेज दिया।

वह व्यक्ति बच्ची को बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वह काफी देर तक नहीं लौटा तो पिता ने अपने कुछ परिचितों को बुलाया और बच्ची की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की तलाश के बाद बच्ची उमरी क्षेत्र के जंगल में बेसुध हालत में मिली। उसके जिस्म पर कपड़े नहीं थे और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

SDOP विवेक अष्ठाना ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की तलाश में थाना प्रभारी म्याना, थाना प्रभारी सिरसी, बमोरी थाने का बल और उमरी चौकी का बल लगाया गया है। बच्ची को भोपाल रेफर कर दिया गया है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed