सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Sensational incident of burning wife alive by pouring diesel on her

Guna: पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, इलाके में फैली सनसनी; लंबे समय से चल रहे विवाद की क्या थी वजह?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना के घोसीपुरा इलाके में पति-पत्नी के लंबे विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी दीपा को जिंदा जलाने की कोशिश की। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाली रही। लेकिन इस विवाद की असल वजह क्या थी? क्यों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था? पढ़िए पूरी खबर

Sensational incident of burning wife alive by pouring diesel on her
थाना कोतवाली गुना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसीपुरा इलाके में सोमवार में रात को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि गुस्से में आकर पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश कर डाली।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित दीपा ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी पवन रजक का अपनी पत्नी दीपा के साथ पिछले कुछ समय से लगातार विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस विवाद की मुख्य वजह पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध होना था, जिसके चलते दंपति के बीच आए दिन कहासुनी और झगड़े होते रहते थे। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुलसी दीपा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया
घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पवन ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी दीपा पर डीजल डाल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह पानी डाल कर आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसी दीपा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा लूटकांड का खुलासा: नौ आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड समेत गिरोह बेनकाब; पांच लाख से अधिक के जेवर बरामद

क्या ये है विवाद की असव वजह?
अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। होश में आने पर दीपा ने पुलिस को अपने बयान में पूरी घटना की जानकारी दी और बताया कि उसके पति के अवैध संबंधों के कारण उनके बीच लगातार विवाद होता था, जो इस भयावह घटना का कारण बना। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पवन रजक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए महिला को भोपाल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed