सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Unseasonal rain and hailstorm wreak havoc in Madhya Pradesh, destroying crops in several districts

MP Weather Update: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, गुना समेत कई जिलों में फसलें बर्बाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के श्योपुर, अशोकनगर, गुना, दतिया, विदिशा और रायसेन में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और चने की फसलें बर्बाद हो गईं। कई गांव प्रभावित हुए। किसानों ने भारी नुकसान के बाद सरकार से सर्वे कराकर जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

Unseasonal rain and hailstorm wreak havoc in Madhya Pradesh, destroying crops in several districts
ओलावृष्टि से प्रदेश के कई जिलों में नुकसान
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के कई जिलों में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। श्योपुर, अशोकनगर, गुना, दतिया, विदिशा और रायसेन सहित कई इलाकों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी और कटी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासतौर पर गेहूं, सरसों और चने की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Trending Videos


श्योपुर जिले में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई। बगडुआ, मेवाड़ा, बेहराबदा, भौगिका, चिमल्का, जेनी, मानपुर और ढोढर सहित दर्जनों गांवों में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। स्थिति का जायजा लेने कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल खुद खेतों में पहुंचे और प्रभावित किसानों से बातचीत की। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अशोकनगर जिले में भी करीब 10 गांवों में ओलावृष्टि ने कहर बरपाया। बहादुरपुर क्षेत्र के दमदमा, मोलाडेम, टीटोर, बांसखेड़ी, जसैया, गोरा, गदूली, खोपरा, सोपरा और बर्री गांवों में करीब 10 मिनट तक बेर और उससे बड़े आकार के ओले गिरे। ओलों की मार से खेतों में खड़ी और कटी दोनों तरह की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। किसानों के अनुसार, ओले गिरने के बाद खेतों में बर्फ की परत जम गई थी, जिसे पिघलने में काफी समय लगा।

गुना जिले के चार ब्लॉकों के दो दर्जन से अधिक गांवों में भी ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। यहां कई किसानों की खड़ी फसलें गिर गईं, जबकि कुछ की कटी हुई फसलें भी खराब हो गईं। इससे किसानों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

दतिया जिले के दिगुवा, अटरा और बिलहेटी सहित कई गांवों में चने से भी बड़े आकार के ओले गिरने की खबर है। ओलावृष्टि के साथ हो रही बारिश से सरसों और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई स्थानों पर देर तक बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी रहा।

विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील के हैदरगढ़ और आसपास के गांवों में शनिवार रात करीब 11 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हुई। बेर के आकार के ओलों ने खेतों में खड़ी फसलों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, करीब 4 से 5 गांव इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।

इधर रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील के ग्राम किरतपुर में भी अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ आई बारिश और ओलावृष्टि से घरों के छप्पर उड़ गए और फसलों को भी नुकसान पहुंचा। लगातार हो रही इस प्राकृतिक मार से किसानों में निराशा और आक्रोश है। उन्होंने सरकार से सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके और वे आगामी फसल के लिए तैयार हो सकें।

ओलावृष्टि से प्रदेश के कई जिलों में नुकसान

ओलावृष्टि से प्रदेश के कई जिलों में नुकसान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed