सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna Crime News: Six month old girl kidnapped miscreants called and demanded ransom of Rs 14 lakh

Guna Crime News: छह माह की बच्ची का अपहरण, बदमाशों ने 14 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस ने घेराबंदी की तो यह किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Nov 2024 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने घेराबंदी की तो अपहरणकर्ताओं ने गांव के सरपंच के जरिए बच्ची को एक जगह छोड़ दिया। सरपंच के माध्यम से बच्ची को पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद बच्ची को पुलिस आरोन थाने पहुंची, जहां उसे परिजनों को सौंप दिया गया। 

Guna Crime News: Six month old girl kidnapped miscreants called and demanded ransom of Rs 14 lakh
पुलिस ने बच्ची को किया बरामद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले के आरोन क्षेत्र से 6 माह की बच्ची का अपहरण हो गया। बच्ची के पिता को खेत पर ठेके पर काम करने वालों पर अपहरण का शक था। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। करीब चार घंटे की घेराबंदी के बाद आरोपी बच्ची को एक जगह छोड़कर फरार हो गए। रात 1 बजे पुलिस ने बच्ची को बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार आरोन कस्बे की सरस्वती कॉलोनी के रहने वाले सोनू रघुवंशी पिता बलराम रघुवंशी की 6 महीने की बच्ची को दो बाइक पर सवार 5 से अधिक बदमाश उसके दादा की गोद से छीनकर फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान सामने आया कि बच्ची को उसके पिता सोनू रघुवंशी के खेत पर बटिया (ठेके) पर काम करने वाले लेकर गए हैं। दोनों पक्षों के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। बच्ची को ले जाने के कुछ समय बाद परिवार वालों के पास फिरौती के लिए कॉल आया और अपहरणकर्ताओं ने 14 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। आरोन, राघौगढ़, सहित आसपास के थानों की पुलिस सक्रिय हुई। अपहरणकर्ताओं को इस बात का अंदेशा हो गया कि पुलिस उनके पीछे लग गई है। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच अपहरणकर्ताओं ने अपने गांव के सरपंच के जरिए बच्ची को एक जगह छोड़ दिया। सरपंच के माध्यम से बच्ची को पुलिस को सौंपा गया। करीब चार घंटे में बच्ची को बरामद कर लिया गया। बच्ची को लेकर पुलिस आरोन थाने पहुंची, जहां उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed