सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News Congress women workers clashed over the effigy says Police scuffled and broke our bangles

Guna News: पुतले को लेकर भिड़ी कांग्रेस महिला कार्यकर्ता, बोलीं- पुलिस ने हाथापाई कर फोड़ दी हमारी चूड़ियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना जिले में मणिपुर हिंसा को लेकर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसजन ने मंगलवार को हनुमान चौराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान पुतले को लेकर पुलिस और कांग्रेसजनों में जमकर झूमा-झटकी हुई।

Guna News Congress women workers clashed over the effigy says Police scuffled and broke our bangles
पुतले को लेकर भिड़ी कांग्रेस महिला कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता की ओर से प्रदर्शन के दौरान झूमाझटकी में पुतले की हालत यह हुई कि वह कई हिस्सों में टूट गया। इस दौरान आधा हिस्सा ट्रक के नीचे गिर गया। वहीं, बचे-खुचे हिस्से को जैसे-तैसे कांग्रेसजनों ने आग के हवाले किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट करने और चूड़ियां फोड़ने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने मणिपुर घटना को लेकर पीएम मोदी और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेसजन हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने मणिपुर घटना को लेकर पहले जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जैसे ही कांग्रेस दहन के लिए पुतला लेकर आएं तो पुलिस ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। इसके बाद से ही कांग्रेसजनों और पुलिस के बीच पुतले को लेकर जमकर झुमा-झटकी हुई। करीब 15 मिनट तक पुतले को लेकर हनुमान चौराहे पर जाम के बीच तमाशा चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुतले का एक हिस्सा टूटकर ट्रक के नीचे जा गिरा। बाकी बचे हुए हिस्से को किसी तरह कांग्रेसजनों ने आग के हवाले कर दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी पुलिस की जमकर हाथापाई हुई। महिला कांग्रेसजनों के अनुसार, पुलिस ने उनके साथ अभ्रदता करते हुए झुमा-झटकी की। यही नहीं उनके साथ हाथापाई कर चूड़ियां तक फोड़ दी।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि पिछले ढाई महीने से मणिपुर जल रहा है। चार मई को आदिवासी महिलाओं के साथ मणिपुर में सामूहिक बलात्कार किया गया। गांव में निर्वस्त्र करके घुमाया गया, जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 75 दिनों से मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हिंसा हो रही है। वहां के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह कार्रवाई करने की बजाए अपराधियों पर बेतुका बयान दे रहे हैं कि ऐसी घटनाएं वहां घटित होती रहती हैं। यादव ने कहा कि भारत माता की धरती पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कोई भी सच्चा देशभक्त बर्दाश्त नहीं कर सकता है। महिला कांग्रेस इस जुल्म और अत्याचार की कड़ी भत्सर्ना करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed