सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Minister Jyotiraditya Scindia held a marathon meeting with party workers in Guna.

Guna News: मंत्री सिंधिया ने की मैराथन बैठक, बोले- 370 हमने देश से हटाया और अब 370 वोट हर बूथ पर जोड़ेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 15 Mar 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार

तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा एक क्रांति है, आप सभी कार्यकर्ता मेरे सेनापति और मैं आपका सैनिक हूं।

Guna News: Minister Jyotiraditya Scindia held a marathon meeting with party workers in Guna.
बैठक करते ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र गुना में एक्टिव दिख रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में लगातार वो कई दौरे और सभाएं क्षेत्र में कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को गुना में अपने तीन दिनों के अल्प आवास की शुरुआत की। पहले दिन उन्होंने आज पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद किया और आगामी चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत हो उसके लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 

Trending Videos


केंद्रीय मंत्री ने चार स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रथम स्तर पर 'लोकसभा कोर ग्रुप' के साथ नाश्ता करते हुए बैठक की। इस दौरान ज़िला अध्यक्ष, ज़िला महामंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी, संयोजक व सह संयोजक शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में अभी की चुनावी स्थिति व आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद ज़िला प्रबंधन कमिटी से चर्चा हुई। तीसरी बैठक ज़िला कार्यकर्ता, प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, ज़िला पंचायत अध्यक्ष, मंडल महामंत्री व विधानसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ की, चौथी बैठक शिवपुरी ज़िला के विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, ज़िला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व पार्षदों के साथ की। केंद्रीय मंत्री ने इन मैराथन बैठकों में कार्यकर्ताओं से उनके सुझाव और ज़मीनी स्तिथियों की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने हर कार्यकर्ता को कहा है कि हमें हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करनी है। साथ में केंद्रीय मंत्री ने कहा की हर वर्ग, जाति के लोगों को साथ में लाए और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दें।

केंद्रीय मंत्री ने अगले 10 दिनों की जिम्मेदारी और लक्ष्य सभी कार्यकर्ताओं को दिया है। वादा किया है कि अगली बार बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने अपने अभिभाषण में राज माता को याद कर भावुक हुए और खुद को पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। 

केंद्रीय मंत्री ने पिछले चार वर्षों में जो कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया व उपचुनाव व विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत पार्टी को दिलाई इसके लिए भी सभी कार्यकर्ताओं को उनके प्रयत्न व प्रयास के लिए धन्यवाद दिया।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में जो बड़े निर्णय लिए गए हैं, उसे हमें जनता के बीच ले जाना है। धारा 370 कश्मीर से हटाया है, ट्रिपल तलाक़ से अपनी बहनों को बेड़ियों से मुक्त किया है, सीएए लाकर अब दूसरे देशों के प्रताड़ित अल्प संख्यक को सम्मान के साथ शरण देने का प्रयास किया है। ये सभी की जिम्मेदारी है कि इन कार्यों के साथ जनता के पास जाना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा भाजपा एक क्रांति है, आप सभी कार्यकर्ता मेरे सेनापति और मैं आपका सैनिक हूं। केंद्रीय मंत्री ने कर्यकर्ताओं को मूल मंत्र देते हुए कहा कि '370 हमने देश से हटाया और अब 370 वोट हम हर बूथ पर जोड़ेंगे।' मंत्री ने कहा कि चुनाव बारीकी से लड़ना है, विधानसभा में जो करिश्मा किया वो हम सबको मिलकर दोहराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed