सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News Providing vaccine delivery services for 16 years only Rs 125 for 30 km

Guna News: 16 साल से वैक्सीन डिलीवरी की सेवाएं दे रहे, 30 किमी के मिलते हैं 125 रुपये, कैसे होगा गुजारा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में वैक्सीन लिफ्टर संघ ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। साथ ही उनकी मांग है कि उन्हें मिलने वाले मानदेय को बढ़ाया जाए।

Guna News Providing vaccine delivery services for 16 years only Rs 125 for 30 km
ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन के तहत चलाए जाने वाले टीकाकरण कार्यक्रमों में अहम भागीदारी निभाने वाले अल्टरनेट वैक्सीन डिलीवरी कार्यकर्ताओं ने संविदा नीति 2023 का लाभ दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा है। मांग पूरी नहीं होने पर 15 फरवरी से हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है।

Trending Videos


स्वास्थ्य वैक्सीन लिफ्टर संघ के बैनर तले ज्ञापन देने पहुंचे अल्टरनेट वैक्सीन डिलीवरी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें साल 2008 में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत लगाए जाने वाले मीजल्स रूबेला, मिशन इंद्रधनुष, पोलियो आदि वैक्सीन पहुंचाने के उद्देश्य से रखा गया था। करीब 14 वर्ष सेवाएं देने के बाद भी एवीडी कार्यकर्ताओं को 30 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 125 रुपये और इससे अधिक दूरी पर जाने के लिए महज 225 रुपये का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सरकार की ओर से बीमा और पीएफ जैसी सुविधाएं भी एवीडी को प्राप्त नहीं हैं। इतनी कम राशि में कार्यकर्ताओं के परिवारों का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है। उनके बच्चे शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं, महीनेभर का राशन भी नहीं खरीद पाते हैं। भयंकर आर्थिक समस्याओं से ग्रसित अल्टरनेट वैक्सीन डिलीवरी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें नई संविदा नीति का लाभ लेते हुए मानदेय को कम से कम 20 से 25 रुपये किया जाए, ताकि परिवारों का गुजारा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed