{"_id":"68454436152285e67c08a786","slug":"indore-couple-missing-news-raja-murder-sonam-missing-cbi-demand-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Couple Missing News: मेघालय में लापरवाह जांच से नाराज रघुवंशी समाज, सीबीआई जांच को लेकर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Couple Missing News: मेघालय में लापरवाह जांच से नाराज रघुवंशी समाज, सीबीआई जांच को लेकर दिया ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गुना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 08 Jun 2025 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 22 मई 2025 को शिलांग गए थे। लेकिन अगली सुबह 23 मई से ही दोनों अचानक गायब हो गए। तलाश के दौरान एनडीआरएफ की टीम को राजा रघुवंशी का शव मिला, जिससे साफ हो गया कि उनकी हत्या कर दी गई है।
रघुवंशी समाज ने उठाई राजा और सोनम रघुवंशी मामले CBI जांच की मांग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 22 मई 2025 को शिलांग पहुंचे थे। अगले ही दिन यानी 23 मई से दोनों अचानक लापता हो गए। खोजबीन के दौरान एनडीआरएफ की टीम को राजा रघुवंशी का शव मिला, जिससे यह साफ हो गया कि उनकी हत्या की गई है। हालांकि, उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी अब भी लापता हैं और कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
मेघालय पुलिस की कार्यशैली पर असंतोष
परिजनों और रघुवंशी समाज ने मेघालय पुलिस की जांच पर असंतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि जांच में देरी और लापरवाही साफ तौर पर दिख रही है। परिजनों ने इंदौर के सांसद के साथ मिलकर मेघालय के मुख्यमंत्री, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
CBI जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन
रघुवंशी समाज ने मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी, परिजनों की सुरक्षा और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। साथ ही गृह मंत्रालय से सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है।
यह भी पढ़ें: सोनम को खोजने के नाम पर सड़कों के दोनों तरफ झाडि़यां काटती रही पुलिस
'मानव तस्करी की आशंका'
परिजनों ने शंका जताई है कि सोनम रघुवंशी को बांग्लादेश सीमा के पास मानव तस्करी गिरोह ने अगवा किया हो सकता है। शिलांग में उनकी तलाश में गए भाई गोविंद रघुवंशी और अन्य परिजनों को लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है।
विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए रघुवंशी समाज के प्रतिनिधियों ने गुना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और शीघ्र कार्रवाई की जाए। समाज ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सीबीआई जांच शुरू नहीं की गई और सोनम रघुवंशी का पता नहीं लगाया गया, तो भोपाल समेत राज्य के अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन और मेघालय सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X