सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP News: Laxman Singh again rained on the royal family, said - traitor

MP News: राजपरिवार पर फिर बरसे लक्ष्मण सिंह, कहा- गद्दार, जवाब मिला आपके कारण ही छोड़नी पड़ी कांग्रेस

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजपरिवारों के बीच राजनीतिक कहासुनी जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने बयान देकर माहौल फिर गर्मा दिया है। उन्होंने नाम नहीं लेते हुए राजपरिवार के एक नेता को गद्दार करार दिया है। 

MP News: Laxman Singh again rained on the royal family, said - traitor
लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना जिले की चर्चित सीट चाचौड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर से राज परिवार को गद्दारी का टैग देते हुए बयानी हमला किया है। इसके जवाब में राज परिवार के रुद्र देव सिंह ने कहा कि आपके कारण ही मुझे कांग्रेस पार्टी छोड़नी पड़ी है।
Trending Videos


दरअसल गणतंत्र दिवस के पर्व पर चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह शामिल हुए। जब वे संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने राज परिवार पर फिर से बयानी हमला किया है। उन्होंने मौजूदा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को भीतरघात करके जो नुकसान पहुंचाते हैं सोचो वो कितने बड़े गद्दार हैं। गद्दारों के इतिहास में इनका नाम लिखा जाएगा। इन्होंने परिवारों में भी दरार डालना शुरू कर दिया है और दरार पड़ चुकी है। जो परिवार बरसों से कांग्रेस के साथ थे, उन्हें गुमराह करना शुरू कर दिया है और हम गुमराह हो भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मण सिंह सिर्फ यही नही रुके उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को बगैर नाम लिए दलालों का भी तमगा दे दिया और ईवीएम को क्लीन चिट देते हुए कांग्रेस की हार का जिम्मेदार भीतरघात करने वाले दलालों को बताया। 

उनका जब यह बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो राज परिवार के रूद्रदेव सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि लक्ष्मण सिंह जी जब आप विधायक थे, उस समय हम जैसे छोटे कार्यकर्ता आपके लिए वोट मांगने के लिए जाया करते थे और जब आप लोगों की नहीं सुनते थे तो लोग हमसे कहते थे। पार्टी छोड़ने का सबसे बड़ा कारण आप ही थे, क्योंकि आप ही हमारे क्षेत्र के विधायक थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed