सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP News: Modi government minister Jyotiraditya Scindia video goes viral while talking about his wife

MP: सिंधिया बोले- मेरी शिक्षा और लीला ने जैसी फिटिंग की जैकेट बनाई, मेरी धर्मपत्नी नहीं बना पाईं; जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 11 Jan 2025 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बदरवास के बूढ़ा डोंगर गांव में अदानी फाउंडेशन द्वारा स्थापित किए जाने वाले परिधान उत्पादन इकाई का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में दो महिलाओं ने अपने हाथों से बनाया जैकेट उन्हें भेंट किया। जिसकी सिंधिया ने जमकर तारीफ की।

MP News: Modi government minister Jyotiraditya Scindia video goes viral while talking about his wife
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिलाओं की तारीफ की। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वे जैकेट पहनकर बड़े ही खुश और आश्चर्यचकित होते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मध्यप्रदेश के गुना जिले के पास स्थित ग्राम बदरवास में आयोजित महिला सम्मेलन का है, जहां महिलाओं द्वारा बनाई गई जैकेट देखकर सिंधिया बोले, "यह जैकेट मैं अपनी धर्मपत्नी को जाकर जरूर दिखाऊंगा।"

Trending Videos


बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को बदरवास के बूढ़ा डोंगर गांव में अदानी फाउंडेशन द्वारा स्थापित किए जाने वाले परिधान उत्पादन इकाई के भूमिपूजन के लिए आए थे। भूमिपूजन के बाद सिंधिया ने महिला सम्मेलन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में बदरवास की दो महिलाओं ने अपने हाथों से बनाया हुआ जैकेट सिंधिया को भेंट किया। जैकेट पहनकर सिंधिया इतने खुश हुए कि उन्होंने कहा, "यह जैकेट इतनी परफेक्ट फिटिंग की है कि शायद मेरी पत्नी भी इतनी अच्छी जैकेट मेरे लिए न बना पाए] मैं दिल्ली जाकर यह जैकेट उन्हें अवश्य दिखाऊंगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी जल्द ही बदरवास की महिलाओं से मिलने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बदरवास की इन महिलाओं द्वारा केंद्रीय मंत्री सिंधिया के लिए बनाई गई यह जैकेट उन्हें इतनी पसंद आई कि वे आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह पाए। यह जैकेट बिल्कुल फिट थी, जिसे पहनने के बाद सिंधिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मंच से ही महिलाओं की जमकर तारीफ की। सिंधिया ने उन्हें जैकेट भेंट करने वाली शिक्षा और लीला से वादा करते हुए कहा कि मेरी पत्नी का अगला दौरान आप लोगों के साथ यहां होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed