{"_id":"67fa90171149436e79030449","slug":"stone-pelting-on-hanuman-jayanti-procession-in-guna-people-blocked-the-road-situation-tense-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanuman Jayanti: गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव, लोगों ने किया चक्काजाम, स्थिति तनावपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanuman Jayanti: गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव, लोगों ने किया चक्काजाम, स्थिति तनावपूर्ण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार
गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव हो गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना के विरोध में लोग सड़क पर बैठ गए हैं और आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग करने लगे। कलेक्टर का कहना है कि क्षेत्र में पूरी तरह से शांति है।
गुना में पथराव, मौके पर पुलिस बल तैनात।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के गुना जिले में हनुमान जयंती के जुलूस पर पत्थर फेंके गए। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना के विरोध में लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, भाजपा पार्षद गब्बर कुशवाह द्वारा हनुमान जयंती पर शनिवार शाम को जुलूस निकाला जा रहा था। यह जुलूस शाह के कोल्हू पुरा से निकलकर रपटा, हाट रोड तरफ आ रहा था। रात करीब 8 बजे जुलूस कर्नलगंज स्थित एक धार्मिक स्थल के सामने पहुंचा। इस दौरान जुलूस को आगे बढ़ाने को लेकर पार्षद की किसी से कहासुनी हो गई। इसी बीच किसी ने जुलूस पर कहीं से पत्थर फेंक दिया। इससे स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: प्रदीप मिश्रा की कथा और भगदड़ का पुराना नाता, चार साल में छह हादसे, कई घायल; एक की मौत
पुलिस ने लोगों को खदेड़ा
पुलिस ने हालात काबू करने के लिए तत्काल लोगों को खदेड़ा। इधर, जुलूस में शामिल लोग हनुमान चौराहे पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। विरोध कर रहे लोगों ने पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने लगे। सूचना, पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा, इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी कोतवाली के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें: पापा को मारना होगा, नहीं तो वे हमें मार डालेंगे, बेटी ने प्रेमी से कहा, फिर खेला खूनी खेल; ऐसे काटी गर्दन
कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे
मामले की जानकारी लगने पर कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल और एसपी संजीव कुमार सिन्हा हनुमान चौराह पर पहुंचे। यहां से वे कर्नलगंज इलाके पहुंचे और हालात जायजा लिया। एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस फोर्स तैनात की गई है। क्षेत्र में पूरी तरह से शांति है, सुरक्षा व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X