{"_id":"6a314974c23a153a5b0b9001","slug":"gwalior-news-midnight-break-in-attempt-at-pnb-thief-entered-bank-by-breaking-bathroom-wall-accused-detained-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पीएनबी में आधी रात सेंधमारी की कोशिश, बाथरूम की दीवार तोड़ बैंक में घुसा चोर, हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पीएनबी में आधी रात सेंधमारी की कोशिश, बाथरूम की दीवार तोड़ बैंक में घुसा चोर, हिरासत में आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार
पीएनबी शाखा में दीवार तोड़कर घुसने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोच लिया है। पुलिस अब उससे शहर की अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
पीएनबी में सेंधमारी करने वाला चोर धराया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर में आधी रात को पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। एक चोर बैंक में सेंध लगाकर अंदर घुस गया लेकिन पुलिस वाहन का सायरन सुनते ही मौके से फरार हो गया। उसकी पूरी करतूत बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित मानसिक आरोग्यशाला चौराहे के पास मौजूद पंजाब नेशनल बैंक शाखा का है। जानकारी के अनुसार देर रात एक चोर बैंक के पीछे बने बाथरूम की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एमपी पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला
बताया जा रहा है कि आरोपी बैंक के भीतर चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसे बाहर पुलिस वाहन का सायरन सुनाई दिया। आहट मिलते ही वह बिना चोरी किए मौके से फरार हो गया। चोर की पूरी गतिविधि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर बैंक के असिस्टेंट मैनेजर अरविंद सिंह ने बहोड़ापुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान संजय उर्फ बुल्ली भदौरिया के रूप में की है। आरोपी पागलखाना तिराहे के पास स्थित सुनारों की बगिया क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल बहोड़ापुर थाना पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
