सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Police Raid Spa Centre, Manager and Two Youths Detained; Women Employees Also Questioned

Gwalior News: स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, मैनेजर समेत दो युवक हिरासत में; युवतियों से भी की जा रही पूछताछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की जांच के तहत ग्वालियर पुलिस ने सिटी सेंटर स्थित स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Gwalior News: Police Raid Spa Centre, Manager and Two Youths Detained; Women Employees Also Questioned
स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी सेंटर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मैनेजर सहित दो युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि मौके पर मौजूद महिलाओं और युवतियों से भी पूछताछ की गई।



जानकारी के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी का नेतृत्व सीएसपी शिखा सोनी ने किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के कुछ स्पा सेंटर, होटल और लॉज में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने सिटी सेंटर के गोविंदपुरी क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Damoh News: एकतरफा प्यार में सनकी नाबालिग का खौफनाक कांड, सोती हुई किशोरी के सिर में मारी गोली
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस टीम के पहुंचते ही स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने पूरे परिसर की तलाशी ली और संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान मैनेजर सहित दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत महिलाओं और युवतियों से भी विस्तृत पूछताछ की गई। पुलिस ने उनके मूल निवास, कार्य अवधि और रोजगार से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाईं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में स्पा सेंटरों, होटलों और लॉजों की नियमित जांच जारी रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed