{"_id":"698ae1e8e63fa1ab9a05a729","slug":"ranging-in-jiwaji-university-three-students-expelled-from-hostel-four-suspended-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3935319-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग, तीन छात्रों को हॉस्टल से निकाला, चार सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग, तीन छात्रों को हॉस्टल से निकाला, चार सस्पेंड
Tue, 10 Feb 2026 01:58 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:58 PM IST
सार
ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग और मारपीट के मामलों से नाराज छात्रों ने यूजीसी हेल्पलाइन का सहारा लिया। आर्यभट्ट हॉस्टल की घटना के बाद एंटी-रैगिंग कमेटी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित और कई को निलंबित किया।
विज्ञापन
ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग और मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ढीली कार्रवाई से नाराज छात्र अब सीधे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की शरण ले रहे हैं। पिछले 15 दिनों में यूजीसी हेल्पलाइन पर जीवाजी विश्वविद्यालय से जुड़ी रैगिंग की तीन शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।
ताजा मामला आर्यभट्ट हॉस्टल से एक बार फिर रैगिंग की शिकायत यूजीसी तक पहुंची। पीड़ित छात्र ने बताया कि वह विश्वविद्यालय के गालव सभागार में आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान भोज में रोटी लेने को लेकर आर्यभट्ट हॉस्टल के फार्मेसी के छात्र निखिल, सूरज, दीपक सहित चार अन्य छात्रों ने उसके साथ मारपीट की।पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर छात्रों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि हॉस्टल में उनके ही नियम चलेंगे। इस घटना के बाद पीड़ित छात्र ने यूजीसी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।
आर्यभट्ट हॉस्टल में छात्र के साथ हुई मारपीट व रैगिंग के मामले में एंटी-रैगिंग कमेटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कमेटी ने आरोपी आनंद चतुर्वेदी, अनंत प्रताप सिंह और हिमांशु शुक्ला को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आर्यभट्ट हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। वहीं सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट और सौरभ तिवारी को परीक्षा तिथियों को छोड़कर 15 दिवस के लिए संस्थान से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही एंटी-रैगिंग कमेटी ने हॉस्टल परिसर में बाहरी छात्रों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि इसके बावजूद कोई बाहरी छात्र हॉस्टल में प्रवेश करता पाया गया, तो मामला सीधे पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम से गूंजी बेटियों को बचाने की पुकार, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे पर जानिए क्या बोले शास्त्री
पीड़ित छात्र ने इस मामले की शिकायत प्रॉक्टोरियल बोर्ड, जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस थाना और यूजीसी तक की थी। जांच के बाद एंटी-रैगिंग कमेटी ने यह निर्णय लिया है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि परिसर में रैगिंग जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कुलगुरु प्रो. राजकुमार आर्य ने आर्यभट्ट और कैप्टन रूप सिंह हॉस्टल का दौरा कर छात्रों से बातचीत की और उन्हें समझाया। इससे पहले एक अन्य गंभीर मामले में आर्यभट्ट हॉस्टल में लॉ के एक सीनियर छात्र के साथ फार्मेसी के लगभग आठ जूनियर छात्रों ने बेरहमी से मारपीट की थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। उस मामले में जांच के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने तीन छात्रों को दंडित किया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन