{"_id":"6a269b4ae53e483b860d95fb","slug":"tragic-road-accident-in-dabra-mother-and-son-killed-after-being-hit-by-a-speeding-truck-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4371570-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: डबरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत; घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: डबरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत; घर में मचा कोहराम
Mon, 08 Jun 2026 04:21 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:21 PM IST
सार
ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक राकेश अपनी मां भगवती को बाइक से इलाज के लिए ग्वालियर लेकर जा रहा था। इसी दौरान डबरा में नेशनल हाईवे-44 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां और बेटे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलहरी गांव के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: मां के दरबार में सेंध! करोली माता मंदिर की दानपेटी पर चोरों का धावा, CCTV में कैद हुई वारदात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारू कराया। घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चालक की भूमिका और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
सिटी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से बिलहरी गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटे की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है तथा ट्रक को जब्त कर जांच की जा रही है।मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही
