सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Mercury soars sharply, rising heat changes school timings; heatwave warning issued

पारे ने लगाई छलांग: गर्मी के तीखे तेवरों से कई जिलों में बदला स्कूलों का समय; लू की चेतावनी

Kamlesh Sen कमलेश सेन
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में अचानक बढ़ी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पारा 40 डिग्री तक पहुंचते ही प्रदेश में स्कूलों के समय में बदलाव किया जाने लगा है। मौसम विभाग ने लू को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

Indore News: Mercury soars sharply, rising heat changes school timings; heatwave warning issued
तीखे हुए गर्मी के तेवर, पारा 40 पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में  मौसम का मिजाज बदल गया है। गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में तापमान 30-35 डिग्री चल रहा था वो कई शहरों में अचानक बढ़कर चालीस के पार पहुंच गया है। अब मौसम विभाग का अलर्ट है कि लू भी चल सकती है। गर्मी के तीखे तेवरों को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। जाहिर है अप्रैल के आने वाले दिनों में सूरज की तपिश और बढ़ेगी। 
Trending Videos


अप्रैल माह का मौसम का मिजाज
 सामान्य तौर पर  अप्रैल में इंदौर में गर्मी आरंभ हो जाती है, तापमान निरंतर बढ़ता रहता है। हवा की दिशा भी मुख्यतः पश्चिमी रहती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी अंतर रहता है। अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस 25 अप्रैल 1958 को दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस 1 अप्रैल 1905 को दर्ज किया गया था। अप्रैल में सर्वाधिक वर्षा 57.4 मिलीमीटर 1895 में दर्ज की गई थी। पिछले एक दशक में अधिकतम तापमान माह के अंतिम दौर में दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में सूरज की तीव्रता, हवा की दिशा में परिवर्तन और नमी की कमी के कारण तापमान में वृद्धि होती है। इंदौर समेत पूरे प्रदेश में भी यही स्थिति निर्मित हुई है, इस वजह से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जो अब जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: MP Weather Today: एमपी में 42 डिग्री पार पहुंचा पारा, आज 16 जिलों में लू का अलर्ट, अगले चार दिन और झुलसाएंगे


प्रदेश में 15 अप्रैल को सर्वाधिक तापमान नौगांव, छतरपुर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को प्रदेश के 24 नगरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है।

जल संकट का खतरा
गर्मी के तीखे तेवर से तापमान में वृद्धि होने के कारण शहरों में जल संकट भी गहराने लगा है। वैसे इंदौर नगर निगम के अनुसार नगर में 6017 से अधिक सरकारी बोरिंग हैं, जिनमें से 500 से अधिक सूख चुके हैं। अब नगर में कई स्थानों पर टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाएगी। 

अप्रैल माह में दशक में अधिकतम तापमान 
 
वर्ष         दिनांक       अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
2016 16/30 41.5
2017 18 41.6
2018 29 42.1
2019 29 43.5
2020 16 39.7-
2021 30 40.6
2022 29 42
2023 18 39.6
2024 18 40.2
2025 29 42.6

कैसे बदली मौसम ने करवट 
 
दिनांक       अधिकतम तापमान  
10-04-2026     35
11-04-2026 37.6
12-04-2026 39.2
13-04-2026 38.8
14-04-2026 39.8
15-04-2026 40

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed