सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Ban on new gas connections in Indore, consumers will be able to take connections for small gas cylinde

Indore: इंदौर में नए गैस कनेक्शनों पर रोक, छोटे गैस सिलिंडरों के कनेक्शन ले सकेंगे उपभोक्ता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 04 Apr 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत ने आम उपभोक्ताओं से लेकर छोटे व्यापारियों तक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि नए गैस कनेक्शनों पर अस्थायी रोक लग गई है और मौजूदा उपभोक्ताओं को भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

Indore: Ban on new gas connections in Indore, consumers will be able to take connections for small gas cylinde
गैस सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में अभी भी एलपीजी गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही नए गैस कनेक्शनों पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि एजेंसी संचालक नए कनेक्शन के आवेदन ले रहे हैं और केवाईसी की प्रक्रिया भी पोर्टल पर पूरी की जा रही है, लेकिन भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा नए गैस कनेक्शन के लिए सब्सक्रिप्शन वाउचर जारी नहीं किए जा रहे हैं।
Trending Videos


यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी, लेकिन जब तक कंपनियां वाउचर जारी नहीं करेंगी, तब तक नए कनेक्शन नहीं मिल पाएंगे। इससे नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कई घरों में एक महीने में एक से अधिक सिलेंडर की आवश्यकता होती है। इसके अलावा कई लोग घरों से क्लाउड किचन भी संचालित करते हैं। पहले एक महीने में दो से तीन सिलेंडर मिल जाते थे, लेकिन अब दूसरा सिलेंडर लगभग 25 दिन के अंतराल के बाद ही मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस स्थिति के चलते कई लोगों ने अतिरिक्त कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिए हैं। परिणामस्वरूप गैस एजेंसियों के पास पहले की तुलना में अधिक आवेदन पहुंच गए हैं, जिसके कारण फिलहाल नए कनेक्शनों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि उपभोक्ताओं के लिए 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर का विकल्प उपलब्ध कराया गया है, जिसे लोग ले सकते हैं।

इंदौर में कमर्शियल गैस सिलेंडर भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इससे छोटे व्यापारियों को अपना काम बंद करना पड़ रहा है। सराफा बाजार में नए आभूषण बनाने का काम भी गैस पर निर्भर करता है, जो इस कमी के कारण प्रभावित हुआ है। काम प्रभावित होने से कई कारीगर अपने घर लौट गए हैं। वहीं दूसरी ओर, कई लोग अब पीएनजी कनेक्शन लेने में रुचि दिखा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed