सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP reposes faith in old office-bearers, reassigns Dubey and Moolchandani

Indore: भाजपा ने पुराने पदाधिकारियों पर ही जताया भरोसा, दुबे और मूलचंदानी को फिर जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 03 Apr 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा ने नई मीडिया टीम का एलान कर दिया है, जिसमें अनुभव और पुराने चेहरों पर खास भरोसा जताया गया है। इस घोषणा में सबसे चौंकाने वाला फैसला पूर्व मंत्री और विधायक उषा ठाकुर को प्रदेश प्रवक्ता बनाने का रहा, जो राजनीति में एक नया प्रयोग माना जा रहा है।

Indore: BJP reposes faith in old office-bearers, reassigns Dubey and Moolchandani
भाजपा की मीडिया टीम में पुराने चेहरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा ने अपनी मीडिया टीम की घोषणा की है और प्रवक्ता व मीडिया प्रभारियों को चुनने में अनुभव को महत्व दिया। इंदौर में भाजपा ने अपनी नई टीम के लिए पुराने पदाधिकारियों पर भरोसा जताया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम विधायक उषा ठाकुर का रहा। उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। आमतौर पर इंदौर में इस तरह का प्रयोग पहले कभी नहीं हुआ। उषा प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं और शिवराज सरकार में वे मंत्री भी रह चुकी हैं। पहले प्रवक्ता रह चुके आलोक दुबे और जेपी मूलचंदानी को फिर पद मिला है। दोनों का पुराना अनुभव काम आया।

Trending Videos

 

इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक काम करने वाले सचिन बघेल को भी पद मिला है। इंदौर से नयन दुबे को सोशल मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है। नयन युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पद की दौड़ में थे। सचिन बघेल पहले विहिप से जुड़े थे। बाद में वे प्रवीण भाई तोगड़िया की हिंदू परिषद में भी महत्वपूर्ण भूमिका में रहे थे। बाद में वे फिर भाजपा में आए तो पार्टी ने भी उनका ध्यान रखा और इस बार वे पद भी पा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जैन को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

पिछली प्रदेश कार्यकारिणी में इंदौर से दीपक जैन टीनू भी मीडिया टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में थे, लेकिन इस बार उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला। टीनू का नाम आईडीए बोर्ड के लिए भी चर्चा में है। इससे पहले वे भाजपा नगर अध्यक्ष पद की दौड़ में भी थे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed