सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dog attacks friends sitting on chair, bites their legs

Indore: कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर उछल कर किया कुत्ते ने हमला, पैरों पर काटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 04 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के पास महू तहसील के केवटी गांव में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। हाल ही में एक खूंखार कुत्ते ने कुर्सी पर बैठे चार युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

Indore: Dog attacks friends sitting on chair, bites their legs
कुत्ते ने किया युवकों पर हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के समीप महू के केवटी गांव में एक खूंखार कुत्ते ने कुर्सी पर बैठे चार दोस्तों पर हमला कर दिया। युवकों ने जैसे-तैसे कुत्ते का सामना किया, लेकिन एक युवक के पैरों में कुत्ते ने काट लिया, जबकि तीन अन्य भी घायल हो गए। कुत्ते ने पहले छलांग लगाकर एक युवक की गर्दन पर हमला करने की कोशिश की थी।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और उनके हमलों के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।
Trending Videos


जब कुत्ते ने हमला किया, तो एक युवक ने बचाव में कुर्सी उठाकर उस पर वार करने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता नहीं भागा। उल्टा उसने युवक के पैर में दांत गड़ा दिए। वार करते-करते कुर्सी टूट गई और युवक असंतुलित होकर गिर पड़ा, लेकिन कुत्ते ने चारों का पीछा नहीं छोड़ा और उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों युवकों को उपचार के लिए गांव के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में तेंदुओं का डर पहले से बना हुआ है और अब गांव में कुत्ते भी खूंखार होते जा रहे हैं। कई परिवार अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डरते हैं।

महू तहसील में पिछले छह महीनों में 500 से अधिक डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं। गांव में न तो कुत्तों को पकड़ने की कोई व्यवस्था है और न ही उनकी नसबंदी की जा रही है, जिससे उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

कुत्ते हमलावर क्यों हो जाते हैं

कुत्ते कई कारणों से हमला कर सकते हैं। भूखे होने पर वे अधिक आक्रामक हो जाते हैं। कई बार वे डर के कारण भी हमला कर देते हैं। खासकर छोटे बच्चों को वे ज्यादा निशाना बनाते हैं, क्योंकि उनकी ऊंचाई कम होने के कारण कुत्तों को वे आसान शिकार लगते हैं। इसके अलावा तेज हॉर्न या पटाखों की आवाज से घबराकर भी कुत्ते आक्रामक हो सकते हैं और काटने दौड़ पड़ते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed