{"_id":"6a50e6b76946c1bd370b0a8a","slug":"indore-news-kailash-vijayvargiya-jitu-patwari-digvijay-singh-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह से प्रेरणा लेने का कहा, जीतू पटवारी के लिए भी जाहिर की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह से प्रेरणा लेने का कहा, जीतू पटवारी के लिए भी जाहिर की चिंता
Fri, 10 Jul 2026 06:53 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:53 PM IST
सार
विजयवर्गीय ने कहा कि वे जीतू पटवारी की कुर्सी बचाने के लिए उन्हें खुद इस कार्यक्रम का न्यौता देने नहीं जा रहे हैं, क्योंकि इससे पहले कांग्रेस शहर अध्यक्ष को निमंत्रण देने के बाद उनका पद चला गया था।
विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान फिर चर्चा में हैं।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि वे नहीं चाहते कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का अध्यक्ष पद चला जाए। इसीलिए वे उन्हें पौधरोपण कार्यक्रम का निमंत्रण देने भी नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले वे कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा को निमंत्रण देने के लिए गए थे और इसके बाद उनका अध्यक्ष पद ही चला गया। इसलिए अब वे जीतू पटवारी को पौधरोपण कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए नहीं जा रहे हैं।
दिग्विजय सिंह की तारीफ की
कैलाश विजयवर्गीय ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह बहुत इंटेलिजेंट और ब्रिलिएंट नेता हैं। उनसे कांग्रेस के युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो इससे प्रेरणा लेना चाहिए। विजयवर्गीय ने कहा कि इस उम्र में इस तरह की भावनाएं जागृत होती हैं। हमें उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए।
विज्ञापन
मंत्री बोले- विकास के लिए हुई पेड़ों की कटाई
दरअसल, इंदौर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम शुरू होने वाले हैं। नगर निगम, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही बड़ी संख्या में शहर की संस्थाएं भी इसमें शामिल हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए आएंगे। इसी सिलसिले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज एयरपोर्ट क्षेत्र में स्थित बीएसएफ कैंपस में हो रहे पौधरोपण की तैयारियों को देखने के लिए पहुंचे। यहां पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शहर में पिछले कुछ साल में विकास के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हुई है। यदि शहर बढ़ेगा तो पेड़ों की कटाई भी होगी, इसकी भरपाई के लिए हमें 10 गुना पौधे लगाने होंगे। हमारा प्रयास है कि हम इंदौर को हरियाली में भी नंबर वन बना सकें।
यह भी पढ़ें...
Indore News: नाना पटवारी ने कहा-दो-तीन साल पहले लेता था ड्रग्स, अब तो शराब भी नहीं पीता
पेड़ों की कमी से बारिश भी कम हो रही
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले कुछ साल में नगर निगम ने बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया है और हर जगह हरियाली बढ़ी है। हमें शहर में हरियाली तो तेजी से बढ़ाना है। उन्होंने यह भी माना कि हरियाली की कमी से बादल नहीं बरसते और बारिश भी कम होती है। इसलिए हमें इस पर तेजी से काम करना होगा।
शहर के गार्डन में लगेंगे सिटी फारेस्ट
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पूरे शहर में गार्डन विकसित किए जा रहे हैं। अब इन गार्डनों में सिटी फारेस्ट भी विकसित किए जाएंगे। गार्डन के 25 प्रतिशत क्षेत्र पर घने पेड़ों को लगाया जाएगा। इन्हें एक छोटे जंगल के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि वहां पर आक्सीजन अधिक रहे और वायुमंडल भी बेहतर बने।