सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Protest against the change in the constitution of Indore's famous Daily College, demonstration in

Indore News: इंदौर के चर्चित डेली काॅलेज के संविधान बदलाव का विरोध, पहली बार स्कूल में प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 16 Apr 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में संविधान में प्रस्तावित बदलाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इन संशोधनों के विरोध में ओल्ड डेलियंस ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और प्रक्रिया की पारदर्शिता व वैधता पर सवाल उठाए।

Indore News: Protest against the change in the constitution of Indore's famous Daily College, demonstration in
डेली काॅलेज में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के चर्चित डेली कॉलेज में संविधान बदलने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके विरोध में कुछ ओल्ड डेलियंस कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करने आए। यह पहला मौका होगा, जब इस तरह कॉलेज परिसर में प्रदर्शन के हालात बने। वे प्रिंसिपल व अन्य अधिकारियों के पास गए और अपना विरोध दर्ज कराया।

Trending Videos

 

प्रदर्शन करने आए सदस्यों का कहना था कि डेली कॉलेज में साढ़े पाँच हजार सदस्य हैं। दो हजार तो विदेशों में हैं, वे आ नहीं सकते। जितने यहाँ हैं, उनमें से कुछ विरोध जताने आए हैं। हमने प्रिंसिपल से बात की है और कहा कि जो सही है, वह होना चाहिए। संवैधानिक प्रक्रिया का पालन होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन



डेली कॉलेज के संविधान में किए गए संशोधनों की वैधता, प्रक्रिया और समय को लेकर सवाल उठे हैं। इसके लिए सदस्यों को भी विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। वे अपने साथ पोस्टर भी लेकर आए थे, जिस पर लिखा था “डीसी की आवाज”। प्रदर्शनकारी करीब आधे घंटे तक कॉलेज के गेट के सामने खड़े रहे। उनका यह भी कहना था कि हमारा उद्देश्य प्रदर्शन करना नहीं है, लेकिन गलत बातों को लेकर हमारी आवाज बुलंद करना था।
 

वाट्सऐप ग्रुप भी बनाया
किए जा रहे बदलाव से नाराज़ पक्ष ने “सेव डीसी” नाम से एक वाट्सऐप ग्रुप भी बनाया है। उसमें सैकड़ों मेंबरों को जोड़ा गया है। संविधान बदलाव को लेकर कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को भी शिकायत की गई है।

यह है मामला
बोर्ड के संविधान में बदलाव कर कुछ सदस्य चुनाव न कराकर लंबे समय तक सदस्य बने रहना चाहते हैं। इसका विरोध बैठक में भी हो चुका है और सहायक रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी को इस तरह के बदलाव में हस्तक्षेप करने की शिकायत भी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed