सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Police filed an FIR in the Vande Mataram controversy, but Congress failed to take action, now an

Indore News: वंदे मातरम विवाद में पुलिस ने कर दी एफआईआर, लेकिन कांग्रेस नहीं ले पाई एक्शन, अब जांच समिति गठित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 16 Apr 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

बजट सम्मेलन के दौरान वंदे मातरम विवाद अब प्रदेश की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। पुलिस कार्रवाई, भाजपा के हमलों और कांग्रेस की आंतरिक सुस्ती के बीच मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब पार्टी ने जांच समिति बनाकर स्थिति संभालने की कोशिश शुरू की है।

Indore News: Police filed an FIR in the Vande Mataram controversy, but Congress failed to take action, now an
दो महिला कांग्रेस पार्षदों पर प्रकरण दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बजट सम्मेलन के दौरान वंदे मातरम का बहिष्कार करने के मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस ने दोनों महिला पार्षदों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन कांग्रेस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस देरी को लेकर भाजपा लगातार मंचों से कांग्रेस को घेर रही है, वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। उधर, अब कांग्रेस ने इस मामले में एक जांच समिति गठित की है, जो विवाद से जुड़े तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

Trending Videos

 

वंदे मातरम विवाद को भाजपा ने प्रदेशस्तरीय मुद्दा बना दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव पिछले दिनों अपने ज्यादातर भाषणों में कांग्रेस पर निशाना साध चुके हैं, जबकि कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर बोलने से बच रहे हैं। हाल ही में इंदौर आए उमंग सिंघार ने कहा था कि जब इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो पार्टी को समय पर कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेता केके मिश्रा भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वंदे मातरम का विरोध करने वाली दोनों महिला कांग्रेस पार्षदों पर केस दर्ज

गेंद अनुशासन समिति के पाले में
शहर कांग्रेस की ओर से पार्षद रुबीना इकबाल खान के निलंबन का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया है। इस संबंध में जीतू पटवारी पहले ही कह चुके हैं कि मामला अनुशासन समिति के पास पहुंच चुका है और जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

अब तक क्या हुआ वंदे मातरम विवाद में

  • वंदे मातरम को लेकर विवाद होने पर इंदौर पुलिस को लिखित शिकायतें मिलीं।

  • पुलिस ने जांच शुरू की। पार्षदों के बयान, रिकॉर्डिंग के साक्ष्य और आरोपियों के पक्ष सुनने के बाद केस दर्ज किया गया।

  • शहर कांग्रेस कमेटी ने एक पार्षद के निष्कासन का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed