सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Tailor dies by suicide in Gandhi Nagar after constant harassment by neighbor

Indore News: पड़ोसी की हरकतों से परेशान सिलाई कारीगर ने दी जान, पत्नी और बेटों ने जो बताया वह बेहद दर्दनाक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 29 May 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

गजानंद की पत्नी और बेटों ने बताया कि आरोपी ने पूर्व में भी गजानंद के साथ मारपीट की थी जिसके कारण उन्हें 10 टांके आए थे और जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह उन्हें लगातार सार्वजनिक रूप से अपमानित और भयभीत कर रहा था।

Indore News Tailor dies by suicide in Gandhi Nagar after constant harassment by neighbor
गजानंद - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां रहने वाले एक सिलाई कारीगर ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पड़ोसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पड़ोसी लगातार पीड़ित को डरा-धमका रहा था। इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले भी आरोपी ने कारीगर के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा पूर्व में गांधी नगर थाने में दर्ज कराई गई थी।


अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
गांधी नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शंकर कॉलोनी निवासी गजानंद (55) पुत्र नाथूसिंह सोलंकी की संदिग्ध मौत के मामले में जांच के बाद पड़ोसी मेहताब बड़ोले के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटनाक्रम के अनुसार, बीते 26 मई को गजानंद ने अपने घर के पीछे स्थित एक खेत में जाकर जहरीला पदार्थ गटक लिया था। जैसे ही परिजनों को इस बात की भनक लगी, वे आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी मारपीट में आए थे सिर पर दस टांके
पुलिस ने इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए मृतक गजानंद की पत्नी शारदा और उनके दोनों बेटों के विस्तृत बयान दर्ज किए हैं। परिजनों ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि गत 10 मई को पड़ोस में रहने वाले मेहताब सिंह ने गजानंद के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। इस हिंसक हमले में गजानंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके सिर में करीब 10 टांके आए थे। इस खूनी संघर्ष की बकायदा शिकायत भी पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos


लगातार धमकियों और तनाव के कारण उठाया कदम
परिजनों के अनुसार, उक्त मामले में जमानत पर जेल से छूटने के बाद आरोपी मेहताब सिंह फिर से गजानंद को रास्ते में रोककर धमकाने लगा था। गजानंद के बेटों ने अपने बयान में इस बात का विशेष उल्लेख किया कि इस लगातार मिल रही धमकी और डर के कारण गजानंद मानसिक रूप से इतने परेशान हो गए थे कि वे घर से बाहर निकलने में भी घबराने लगे थे। आरोपी इलाके में सार्वजनिक रूप से उन्हें अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ता था। इसी लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना के चलते गजानंद गहरे तनाव में रहने लगे थे और अंततः उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों को आधार बनाते हुए गुरुवार रात आरोपी मेहताब बड़ोले के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली। गजानंद पेशे से सिलाई का काम करते थे। पुलिस ने आरोपी मेहताब को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed