{"_id":"65c10d07074f8a28c30631dc","slug":"loksabha-election-2024-pm-modi-jhabua-event-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: 11 फरवरी को झाबुआ से चुनावी आगाज करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, आदिवासी वोटबैंक पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: 11 फरवरी को झाबुआ से चुनावी आगाज करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, आदिवासी वोटबैंक पर नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:36 PM IST
सार
प्रदेश में लोकसभा चुनावी अभियान का आगाज करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ आ सकते हैं। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल के लिए बैठक की। हर विधानसभा से दस हजार कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य भी तय किया गया है।
विज्ञापन
झाबुआ में बैठक
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को झाबुआ से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वे यहां पर एक रैली को संबोधित कर मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र से आगामी चुनाव का प्रचार अभिया शुरू करेंगे। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला की मूर्ति की प्रतिष्ठा के बाद, प्रधानमंत्री आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत करने और एक रैली को संबोधित करने के लिए झाबुआ जिले में आ रहे हैं।
पीएम की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी आदिवासी समुदायों के प्रमुख व्यक्तियों और संतों को आमंत्रित कर रही है। पीएम का स्वागत तीर-धनुष और ढोल जैसे पारंपरिक आदिवासी प्रतीकों से किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी सिंह व सह प्रभारी सतीश उपाध्याय झाबुआ के शगुन गार्डन में क्षेत्रीय भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने घरों के साथ मन में भी भगवा रखने का आह्वान किया। लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने व घर-घर जाने का भी कहा। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने इससे पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों से गोपालपुरा हवाई पट्टी पर सभा करवाने को लेकर चर्चा की।
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
इस दौरान शर्मा के साथ मप्र लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह और राज्य इकाई के संगठन महासचिव हितानंद शर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने सोमवार को रैली स्थल का निरीक्षण किया। शर्मा ने कहा कि हमें समुदाय के जाने-माने लोगों के साथ-साथ प्रमुख संतों को आमंत्रित करके इस रैली में आदिवासी लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कॉल सेंटर और सोशल मीडिया के माध्यम से रैली के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया है। महेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से हर घर से लोगों को आमंत्रित करके रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करने को कहा।
हर विधानसभा से 10 हजार कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य
हितानंद शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 10,000 कार्यकर्ता आएं। कुल 15 विधानसभा क्षेत्र कवर किए जाएं। इस अवसर पर मंत्री निर्मला भूरिया, नागर सिंह चौहान और सांसद गुमान सिंह डामोर सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X