फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Two accused arrested with 100 grams of MD drugs; MD drugs worth ₹11.5 lakh seized.

MP: इंदौर में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार, कीमत साढ़े 11 लाख रुपये; बाहर से लाकर करते सप्लाई

Sun, 16 Aug 2026 01:56 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 01:56 PM IST
सार

इंदौर की खजराना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ राहुल परमार और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये है। पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two accused arrested with 100 grams of MD drugs; MD drugs worth ₹11.5 lakh seized.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खजराना पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें राहुल परमार और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, खजराना थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल परमार और नाबालिग को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

विज्ञापन


पढे़ं:  नर्मदापुरम में आधी रात अग्निकांड, पांच गुमठियां और ठेले खाक; लाखों के नुकसान की आशंका 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि मुख्य आरोपी राहुल परमार लंबे समय से एमडी ड्रग्स की तस्करी से जुड़ा हुआ था। वह बाहर से एमडी ड्रग्स लेकर आता था और शहर में अन्य लोगों के माध्यम से इसकी सप्लाई करवाता था।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी एमडी ड्रग्स कहां से लेकर आता था और शहर में किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अब तक कितनी मात्रा में ड्रग्स शहर में खपा चुके हैं।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में ड्रग्स तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed