{"_id":"69ca8d446a4df673ce0c0b80","slug":"a-minor-stabbed-his-father-in-the-chest-and-killed-him-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4108221-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: सौतेली मां से गाली गलौज करने पर नाबालिग बेटे ने पिता को घोंपा चाकू, उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: सौतेली मां से गाली गलौज करने पर नाबालिग बेटे ने पिता को घोंपा चाकू, उतार दिया मौत के घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार
जबलपुर के बरेला क्षेत्र में नशे में पिता द्वारा सौतेली मां से विवाद पर 16 वर्षीय बेटे ने चाकू मार दिया। गंभीर घायल पिता की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया है।
Crime news
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पिता शराब के नशे में सौतेली मां के साथ गाली गलौज कर रहा था तो इससे गुस्साए 16 वर्षीय बेटे ने पिता के सीने में चाकू घोंप दिया। घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पिता की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटे को अभिरक्षा में ले लिया है।
ये भी पढ़ें- नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म: बिल्डर दोस्त को खुश करने के लिए नाबालिग को बनाया शिकार, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
बरेला थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस शुभम सिंह ठाकुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 38 वर्षीय युवक की पहली पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद युवक ने 40 वर्षीय महिला को पत्नी के तौर पर रख लिया था। युवक गत रात शराब के नशे में धुत होकर घर आया था। वह खाना बनाने तथा घरेलू बातों पर अपनी दूसरी पत्नी के साथ विवाद करते हुए गाली गलौज कर रहा था। तभी पहली पत्नी के 16 वर्षीय बेटे ने बीच-बचाव करते हुए पिता को गाली-गलौज करने से मना किया, लेकिन पिता ने शराब के नशे में बेटे को धक्का दे दिया। इससे आक्रोश में आकर बेटे ने घर में रखे चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने के कारण युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने नाबालिग बेटे के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर उसे अभिरक्षा में लिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X