सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Crime: the accused murdered the woman again After a liquor party

Jabalpur Crime: शराब और मुर्गा पार्टी के बाद दरिंदगी, महिला के साथ दुष्कर्म फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार

पनागर के मुडिया नहर हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब और मुर्गा पार्टी के बाद महिला से दुष्कर्म कर गला घोंटकर हत्या कर शव नहर में फेंका गया। एक आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में कीटनाशक पिया है। पढ़ें पूरी खबर

Jabalpur Crime: the accused murdered the woman again After a liquor party
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुडिया की नहर में एक माह पहले मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों ने बताया कि 12 जनवरी को सूचना मिली थी कि ग्राम मुडिया नहर के पास एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला का बैग जला हुआ था। हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया और जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में मृतका की पहचान 30 वर्षीय महिला के रूप में हुई, जो कुंडम क्षेत्र की रहने वाली थी। वह पनागर स्थित एक फार्म हाउस में परिवार के साथ रहकर काम करती थी। 10 जनवरी की शाम करीब 4 बजे वह पनागर बाजार गई थी, लेकिन रात 8 बजे तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 12 जनवरी को उसका शव मुडिया नहर में अर्धनग्न अवस्था में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला ने मौत से पहले शराब पी थी और गला दबाने से उसकी मौत हुई।


पढ़ें: कुबेरेश्वर धाम से लौटे श्रद्धालु की स्टेशन पर मौत, ट्रेन से पहले थमी धड़कन; CPR भी बेअसर

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि महिला अंतिम बार मुकेश सिंह के साथ देखी गई थी। पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह महिला को पंप हाउस स्थित कमरे पर ले गया था। वहां मौजूद दूसरे आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्को के साथ तीनों ने शराब और मुर्गा पार्टी की। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने और परिजनों को जानकारी देने की बात कहने पर दोनों आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर से करीब 200 मीटर दूर नहर में फेंक दिया। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने महिला का बैग, साड़ी और चप्पल जला दिए।

गिरफ्तारी से बचने पिया कीटनाशक

पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्को की तलाश जारी थी। 12 फरवरी की रात पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घर की ओर पुलिस को आते देख डर के कारण खेत में उपयोग होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल पनागर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से आगे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed