{"_id":"6908642c53d07a4d360b2768","slug":"jhabua-news-laborer-dies-after-being-crushed-under-fertilizer-bags-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhabua News: मेघनगर की खाद फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, खाद की बोरियों के नीचे दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhabua News: मेघनगर की खाद फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, खाद की बोरियों के नीचे दबकर मजदूर की मौत
Mon, 03 Nov 2025 01:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:43 PM IST
सार
घटना के समय मजदूर ट्रक में खाद की बोरियां भर रहे थे, तभी अचानक बोरियां गिर पड़ीं और सुनील दब गया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते साथ काम करने वाले साथी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के मेघनगर में खाद की फैक्ट्री (agroposh india ltd) में रविवार की देर शाम एक मजदूर की खाद की बोरियों में दबने से मौत हो गई। मृतक सुनील बारदेव पिता रमेश बारदेव उम्र 25 साल निवासी सातरुण्डा केलुपाडा रतलाम जिले का निवासी था। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने बताया कि हम मजदूर गाड़ी भर रहे थे। अंदर दो मजदूर थे। अचानक बोरियाँ गिरीं और वह दब गया। बड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 मिनट बाद उसे निकाला जा सका। उसके बाद कोई साधन नहीं मिला तो बाइक पर ही उसे अस्पताल ले गए। तब तक उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पीएम किया गया। परिजन एवं अन्य मजदूर साथी अभी फैक्टरी के बाहर ही डटे हुए हैं।
विज्ञापन
