सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   woman along with the lover had killed the husband

Alirajpur: अंधेकत्ल का खुलासा, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Sep 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीराजपुर जिले में पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात की थी। पति उसके प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहा था, इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया गया। 

woman along with the lover had killed the husband
तीन लोगों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के उमराली में बीते दिनों नदी में मिली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन लोगों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी और उसके दोस्त की मदद से पति की हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस प्रेमी पर लव जिहाद की धारा भी लगाई है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार सती फलिया का रहने वाला 30 वर्षीय वीरेंद्र पिता सरदार आठ सितंबर से लापता था। वह टेलरिंग का काम करता था। 10 सितंबर को ग्राम उमराली की अनखड़ नदी में उसका शव मिला था। शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। हत्या की आशंका में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों ने जिशान पिता सलीम कुरैशी नामक व्यक्ति पर शक जाहिर किया। पुलिस ने उसे तलाशा पर वह नहीं मिला। सायबर सेल की मदद से उसे महू से हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिशान ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वीरेंद्र की पत्नी कविता और उसके बीच प्रेम प्रसंग था। वीरेंद्र रास्ते का कांटा बन रहा था, इसलिए कविता ने उसे हटाने का प्लान बनाया। आठ सितंबर को जिशान अपने दोस्त शकील पिता सलीम के साथ उमराली पहुंचा। फिर दोनों ने कविता के साथ मिलकर वीरेंद्र की हत्या कर दी। बाद में शव नदी में फेंककर फरार हो गए।

जिशान की बताई लोकेशन से शकील और कविता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भादवि की धारा 302, 201, 120बी, 212, 34, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 (1) (क) 5 व अजा-अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि जिशान युवतियों को फंसाता था। उसके अन्य युवतियों से भी संबंध हैं। क्षेत्र की एक अन्य युवती के जरिये से वह कविता के संपर्क में आया था। इसके बाद से वह लगातार उससे मिलता रहा। इस दौरान वह उसे अपने साथ मस्जिदों में भी ले गया तथा धर्म परिवर्तन का प्रयास भी किया। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed